फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: टाइल्स की दुकान में नशे का धंधा, 304 ग्राम स्मैक बरामद, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
गिरफ्तार किए गए आरोपी।
विज्ञापन
रुपईडीहा। टाइल्स की दुकान की आड़ में मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त कर रहे महिला समेत दो आरोपियों को पुलिस और स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। चकिया रोड स्थित दुकान पर छापे के दौरान 304 ग्राम स्मैक बरामद हुई। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 1.5 करोड़ रुपये बताई गई है।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर टीम ने चकिया रोड स्थित टाइल्स की दुकान की तलाशी ली। दुकान के काउंटर से 294 ग्राम और वहां मौजूद महिला के कब्जे से 10 ग्राम स्मैक मिली। मौके से किशुनदासपुर, थाना बदोसराय, बाराबंकी निवासी पूनम वर्मा और चकिया रोड वार्ड नंबर नौ निवासी रियाज अली को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार, पूछताछ में पूनम ने बताया कि वह बाराबंकी से स्मैक लाकर रियाज को बेचती थी। वह बकाया रकम लेने और नए माल का नमूना दिखाने के लिए रुपईडीहा आई थी। आरोपियों के पास से स्मैक बिक्री के 31,210 रुपये भारतीय और 25 रुपये नेपाली मुद्रा, एक स्कॉर्पियो, दो बाइक, पांच मोबाइल फोन, कैमरा, दो डेबिट कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस बरामद हुए।
विज्ञापन

थाना प्रभारी हरेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट समेत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। रियाज के खिलाफ लखनऊ में एनडीपीएस एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के तहत भी मामला दर्ज है। सीओ चित्रांशु गौतम ने बताया कि आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

गिरफ्तार किए गए आरोपी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें