फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat Accident: भैंसा-बुग्गी से टकराई बाइक, सागर की मौत; रोहित की हालत गंभीर, मेरठ से दिल्ली रेफर

Wed, 21 Oct 2026 11:38 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत के चमरावल चौराहे पर स्कूल के पास बाइक ऊंट-बुग्गी से टकरा गई। हादसे में ढिकौली निवासी सागर की मेरठ के अस्पताल में मौत हो गई, जबकि रोहित की हालत गंभीर है और उसे दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत के चमरावल चौराहे के पास मंगलवार देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों युवक ललियाना गांव में दशहरे का मेला देखकर अपने घर ढिकौली लौट रहे थे। रास्ते में स्कूल के सामने उनकी बाइक आगे चल रही ऊंट-बुग्गी से टकरा गई।

विज्ञापन


टक्कर इतनी जोरदार थी कि सागर बाइक से उछलकर सड़क किनारे खेत में बने गड्ढे में जा गिरा, जबकि रोहित सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस दोनों को पिलाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां से उन्हें मेरठ रेफर किया गया।

मेरठ के आनंद अस्पताल में उपचार के दौरान सागर की मौत हो गई। वहीं, रोहित की गंभीर हालत को देखते हुए परिजन उसे दिल्ली के एक अस्पताल ले गए, जहां उसका उपचार चल रहा है। सागर की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Para Asian Games: मेरठ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, आयुष ने जीता गोल्ड, अनुभव ने कांस्य पर जमाया कब्जा

Trending Videos

ललियाना से मेला देखकर लौट रहे थे दोनों दोस्त
ढिकौली निवासी 24 वर्षीय सागर पुत्र सोनू और रोहित पुत्र जगपाल दोस्त थे। मंगलवार देर रात दोनों बाइक से ललियाना गांव में दशहरे का मेला देखने गए थे। मेला देखने के बाद रात करीब 11 बजे दोनों बाइक से घर लौट रहे थे।

जब वे चमरावल चौराहे के पास स्कूल के सामने पहुंचे तो उनकी बाइक आगे चल रही ऊंट-बुग्गी से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में सागर बाइक से उछलकर नीचे खेत में बने गड्ढे में जा गिरा, जबकि रोहित सड़क पर गिर गया। दोनों को गंभीर चोटें आईं और उन्हें तत्काल उपचार की जरूरत पड़ी।

पीछे से आ रहे युवकों ने पुलिस और परिजनों को दी सूचना
हादसे के समय मेला देखकर लौट रहे ढिकौली के कुछ अन्य युवक भी पीछे आ रहे थे। उन्होंने दोनों को घायल अवस्था में देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। युवकों ने दोनों की पहचान करने के बाद उनके परिजनों को भी फोन कर घटना की जानकारी दी।

सूचना मिलने पर परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए पिलाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेरठ रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन सागर और रोहित को मेरठ के आनंद अस्पताल ले गए, जहां दोनों को भर्ती कराया गया।
 
विज्ञापन

मेरठ में सागर की मौत, रोहित की हालत गंभीर
मेरठ के आनंद अस्पताल में उपचार के दौरान सागर ने दम तोड़ दिया। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, हादसे में गंभीर रूप से घायल रोहित की हालत को देखते हुए परिजन उसे दिल्ली के एक अस्पताल में ले गए। वहां उसे भर्ती कराया गया है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 

एक ही हादसे में दोस्त सागर की मौत और रोहित के गंभीर रूप से घायल होने से परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

पुलिस बोली- परिजनों की तहरीर का इंतजार
हादसे के संबंध में जांच अधिकारी इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि दुर्घटना में एक युवक की मौत हुई है, जबकि दूसरा घायल है। उन्होंने बताया कि अभी तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।

पुलिस के अनुसार, हादसे में सागर की मौत हुई है और रोहित का उपचार चल रहा है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें