फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट : नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी की सर्शत जमानत मंजूर

विज्ञापन
विज्ञापन
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी की सशर्त जमानत मंजूर
विज्ञापन

प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी की सशर्त जमानत मंजूर कर ली है। यह आदेश न्यायमूर्ति गौतम चौधरी ने कुंवर सिंह उर्फ छफैरा की जमानत अर्जी को स्वीकार करते हुए दिया है। अर्जी पर अधिवक्ता बीडी निषाद ने बहस की। उनका कहना था कि याची को झूठा फंसाया गया है। वह बीते चार वर्ष से जेल में बंद हैं। उसके खिलाफ कौशाम्बी के चरवा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। गवाह पक्षद्रोही हो चुके हैं । पीड़िता ने कोर्ट में दिए बयान में याची पर दुष्कर्म का आरोप नहीं लगाया है। केवल जबरन भगा ले जाने का आरोप है। अब गवाहों या साक्ष्यों से छेड़छाड़ की संभावना नहीं है और कानून के अनुसार विचाराधीन अभियुक्त को लंबे समय तक जेल में कैद रखना जीवन के मूल अधिकारों का हनन है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें