ढोल की थाप, मधुर संगीतमय सुंदरकांड का पाठ और रंगबिरंगी आतिशबाजी के साथ श्री रामलीला महोत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ अचलताल स्थित रामलीला भवन पर हुआ। शनिवार को शुरू हुए रामलीला महोत्सव में सर्व प्रथम भगवान श्री गणेश जी का पूजन, मुकुट पूजन, अस्त्र-शस्त्र पूजन एवं संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ।
भगवान श्री गणेश जी का पूजन प्रसिद्ध निर्यातक परिवार उर्मिला वाड्रा, धनजीत वाड्रा, प्रमिला वाड्रा ने किया। मुकुट पूजन संरक्षक एएन मित्तल पूर्व न्यायाधीश, अजय सनाढ्य और कामेश्वर प्रसाद गर्ग ने किया। अस्त्र-शस्त्र पूजन शहर विधायक मुक्ता राजा, कोल विधायक अनिल पाराशर, मुकेश अग्रवाल, डॉ. राजीव अग्रवाल ने किया। आचार्य राजीव चतुर्वेदी ने पूजन करवाया।
श्री रामलीला गोशाला कमेटी के तत्वाधान में इस बार रामलीला का मंचन सर्वोदय गणेश रामलीला मंडल मथुरा की ओर से किया जा रहा है। इस मंडल के आचार्य राजीव चतुर्वेदी और कथा व्यास गौतम चतुर्वेदी ने मंचन का शुभारंभ किया। इस मौके पर संरक्षक सुनील कौशल महाराज, दाऊदयाल गर्ग, सुरेश मित्तल, देवेश अग्रवाल, अटल कुमार वार्ष्णेय, अरविंद अग्रवाल सचिव,टीएन मित्तल एड. कोषाध्यक्ष, संयोजक अन्नू बीड़ी, ऋषभ गर्ग, विक्रांत गर्ग, संयम पाराशर उपस्थित रहे।
रोजाना शाम साढ़े सात बजे से होगा मंचन
श्री रामलीला गोशाला कमेटी के अध्यक्ष विमल अग्रवाल ने बताया कि रामलीला का मंचन रोजाना शाम 7:30 बजे से मध्य रात्रि तक होगा। महोत्सव में पांच शोभायात्राएं शहर के विभिन्न मार्गों से निकाली जाएंगी। अचल सरोवर पर भव्य सरयूपार लीला का आयोजन होगा। दर्शकों के बैठने की उचित व्यवस्था की गई है। पूरा रामलीला भवन परिसर सीसीटीवी कैमरा से लेस है, सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।