फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: सीएम ग्रिड की 1100 मीटर सड़क 11 महीने से अधूरी, केला नगर से ख्वाजा गार्डन तक जाम से कारोबार ठप

Mon, 19 Oct 2026 01:44 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

नगर आयुक्त ने इस सड़क के घटिया निर्माण कार्य पर एबी इंफ्राटेक कंपनी पर अब तक लगभग 80 लाख रुपये का बड़ा जुर्माना लगाया है। कंपनी को सड़क तोड़ कर दोबारा बनाने का आदेश भी दिया गया है।
विज्ञापन
तोड़कर फिर से बनाई जा रहीं सड़क, वाहन चालकों को जाम से जूझना पड़ रहा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के केला नगर चौराहे से ख्वाजा गार्डन तक बनाई जा रही 1100 मीटर लंबी सड़क 11 महीने बाद भी पूरी नहीं बन पाई है। इसका निर्माण नवंबर 2025 में सीएम ग्रिड योजना के तहत शुरू किया गया था जिसके लिए 23.64 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया गया है।

विज्ञापन


वर्तमान में दोदपुर के पास जाकिर हुसैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कैंब्रिज पब्लिक स्कूल, अल सिटी पब्लिक स्कूल के सामने सड़क बनाई जा रही है, इसलिए बैरिकेडिंग लगाकर रास्ता बंद कर दिया गया है। जिससे इन स्कूलों के आमने-सामने की दुकानों का कामकाज प्रभावित हो रहा है। दुकानदारों ने कहा कि सड़क पर लग रहे जाम के कारण ग्राहकों ने इस बाजार में आना-जाना कम कर दिया है।

नगर निगम प्रशासन और संबंधित कंपनी के बीच तालमेल की कमी है। जब घटिया निर्माण हो रहा था, तब कोई जांच नहीं की गई। बाद में सड़क को तोड़ा गया। अब बनाने में ज्यादा समय लग रहा है।-आसिफ, इलेक्ट्रॉनिक सामानों के विक्रेता।
विज्ञापन

1100 मीटर लंबी सड़क बनाने में ही 11 महीने लग गए हैं। निर्माण कार्य कब तक पूरा होगा, यह भी तय नहीं है। कारोबार को बहुत नुकसान हो चुका है, अफसरों को इस बारे में भी सोचना चाहिए।-गुड्डू, ऑटो पार्ट्स विक्रेता।
आए दिन सड़क तोड़ी जा रही है जिससे ग्राहकों ने इस बाजार में आना कम कर दिया है। जाम के कारण लोग बहुत परेशान रहते हैं। स्कूली बच्चों को बहुत परेशानी होती है।-हिदायत खान शेरवानी, सोलर पैनल विक्रेता।
केला नगर से ख्वाजा गार्डन तक इस सड़क को अलग-अलग टुकड़ों में तोड़ा गया है, बनाया गया है। इससे पूरे बाजार के लोग इससे बहुत परेशान हैं। सड़क जल्द पूरी बनाई जाए।-मुन्ना भाई, पैकिंग मैटीरियल कारोबारी।
यह सड़क सात से दस दिन में पूरी तरह से बनकर तैयार हो जाएगी। अब तक 80 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। सड़क व्यस्त रहती है, इसलिए टुकड़ों में तोड़कर बनाया जा रहा है। घटिया निर्माण कार्य किसी सूरत में नहीं होने दिया जाएगा। उस पर सख्त से सख्त कार्रवाई होगी।-प्रेम प्रकाश मीणा, नगर आयुक्त।

80 लाख का लगा जुर्माना
नगर आयुक्त ने इस सड़क के घटिया निर्माण कार्य पर एबी इंफ्राटेक कंपनी पर अब तक लगभग 80 लाख रुपये का बड़ा जुर्माना लगाया है। कंपनी को सड़क तोड़ कर दोबारा बनाने का आदेश भी दिया गया है।

कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
इस सड़क के निर्माण कार्य से यह पूरा इलाका 11 महीने से जाम से जूझ रहा है, जिससे व्यापारियों को खासा नुकसान हुआ है। कांग्रेस नेता इंजी आगा युनूस खां ने इस परेशानी को दूर कराने के लिए प्रदर्शन भी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें