फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका ने दे दी जान: प्रेमी लेखपाल गिरफ्तार, क्योंकि मौत के बाद उसने लाश के साथ किया था ये काम

Wed, 07 Oct 2026 08:20 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

शादी का वादा, फिर दूरी और प्रेमिका की मौत। प्रेमी लेखपाल ने ऐसा खौफनाक कदम उठाया कि पूरा मामला खुल गया। 30 सितंबर को युवती ने जान दी, लेखपाल ने शव यमुना में फेंका और अब अपहरण, दुष्प्रेरण व साक्ष्य मिटाने की धाराओं में जेल पहुंच गया।
 
विज्ञापन
युवक युवती सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एमएम गेट इलाके से एक सप्ताह पहले लापता हुई युवती का शव मंगलवार को इटावा के बढ़पुरा थाना क्षेत्र में यमुना में मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं आरोपी लेखपाल शिवजीत भदाैरिया को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


बाह की युवती एमएम गेट स्थित एक पेइंग गेस्ट में रह रही थी। वह बीटीसी के बाद सुपर नेट की तैयारी कर रही थी। तभी उसकी मुलाकात क्षेत्र के ही रहने वाले शिवजीत से हुई। दोनों में दोस्ती हो गई। शिवजीत फतेहाबाद में तहसील में लेखपाल है। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास के मुताबिक, पूछताछ में सामने आया कि लेखपाल ने युवती को शादी का आश्वासन दिया था। इस बात की जानकारी उसकी पत्नी को हो गई।

पति-पत्नी में विवाद होने पर लेखपाल ने युवती से दूरी बना ली। युवती उससे मिलने उसके फतेहाबाद रोड स्थित घर में गई थी। 30 सितंबर को उसने फंदा लगा लिया। इस पर लेखपाल ने परिजन को नहीं बताया। वह शव को इटावा की सीमा पर यमुना में फेंक आया। उधर, परिजन ने बेटी की तलाश की। उन्होंने थाना एमएम गेट में गुमशुदगी दर्ज करा दी। इससे पूरा मामला खुल गया। अब मामले में अपहरण, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने और साक्ष्य मिटाने की धारा में प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें