आगरा में 'संविधान बचाओ मार्च' को सुभाष पार्क पर पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प भी हुई। विपक्ष ने पुलिस और प्रशासन पर आवाज दबाने और विरोध के अधिकार को छीनने का आरोप लगाया है।
'संविधान बचाओ मार्च' से पहले समाजवादी पार्टी (सपा) के नेताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया गया। सपा सांसद रामजीलाल सुमन के आवास पर इकट्ठा हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर घेर लिया। कलेक्ट्रेट की ओर जा रहे सपाइयों को पुलिस ने रोका और कई कार्यकर्ताओं को पुलिस लाइन ले जाया गया।