फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में बड़ी चोरी: ज्वेलर्स की दुकान को खाली कर गए चोर, करोड़ों के आभूषण पार; सराफा बाजार में हड़कंप

Mon, 14 Sep 2026 03:00 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

यूपी के मथुरा जिले में चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। चोरों ने सराफा की दुकान में सेंध लगा दी। चोर दुकान की तिजोरी और अलमारी तोड़ आभूषण ले गए। सुबह चोरी की जानकारी होने पर सराफा बाजार में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
मथुरा में सराफा की दुकान में चोरी। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के कोसीकलां में सराफा बाजार में पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए अज्ञात चोरों ने अमित ज्वेलर्स की दुकान में धावा बोल दिया। 13-14 सितंबर की रात छत का गेट तोड़कर दुकान में घुसे चोर तिजोरी और अलमारी को खोलकर उसमें रखे करोड़ों रुपये कीमत के स्वर्ण आभूषण समेट ले गए। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर तक साथ ले गए। रविवार सुबह चोरी का पता लगते ही सराफा बाजार में हड़कंप मच गया। सुबह दुकान खोलने पहुंचे दुकान स्वामी ने जैसे ही अंदर का नजारा देखा, उनके होश उड़ गए। छत का गेट टूटा पड़ा था और तिजोरी खुली हुई थी। दुकान में सामान अस्त-व्यस्त था। चोरी की खबर बाजार में फैलते ही आसपास के व्यापारी मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन


http://

व्यापारियों ने बाजार की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तीखा आक्रोश जताया। वारदात ने पुलिस की रात्रि गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। घटनास्थल से करीब 100 मीटर की दूरी पर पुलिस पिकेट तैनात थी। इसके बावजूद बदमाश छत का गेट तोड़कर दुकान में दाखिल हुए, तिजोरी खोली, आभूषण समेटे और सीसीटीवी की डीवीआर लेकर फरार हो गए। इतनी नजदीक पुलिस पिकेट होने के बावजूद वारदात का पता न चलना व्यापारियों के लिए सबसे बड़ा सवाल बना हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने दुकान का बारीकी से निरीक्षण कर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। वारदात की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया। टीमों ने दुकान की छत, टूटे गेट, तिजोरी और आसपास के स्थानों से जरूरी साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अब आसपास के प्रतिष्ठानों और बाजार के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बदमाश किस रास्ते से बाजार में पहुंचे और वारदात के बाद किस दिशा में फरार हुए। घटन की सूचना मिलने के बाद एसपी ग्रामीण सुरेश चंद रावत, सीओ भूषण वर्मा, इंस्पेक्टर कमलेश सिंह सर्किल की फोर्स सहित वहां पहुंच गए। घटना की गहनता से जांच की जा रही है। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की मदद से मौके से साक्ष्य जुटाए गए हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस की टीमें बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें