फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारों में घर जाना होगा आसान: खजुराहो-रुंधी के बीच फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, आगरा कैंट पर रात में ठहराव

Wed, 07 Oct 2026 10:27 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने खजुराहो-रुंधी के बीच फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है, जिसका आगरा कैंट पर दोनों दिशाओं में रात में ठहराव होगा। 15 अक्टूबर से 17 नवंबर तक ट्रेन खजुराहो से रुंधी और 16 अक्टूबर से 18 नवंबर तक वापसी में चलेगी; दोनों दिशाओं में 15-15 फेरे होंगे।
विज्ञापन
ट्रेन सांकेतिक आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्योहारों में घर जाने और घूमने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए रेलवे ने खजुराहो–रुंधी के बीच फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। ट्रेन  कैंट पर रात में दोनों दिशाओं में रुकेगी। इससे आगरा के यात्रियों को झांसी, दतिया, ग्वालियर, मुरैना, धौलपुर, मथुरा, कोसीकलां और खजुराहो तक आने-जाने की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि गाड़ी संख्या 01829 खजुराहो–रुंधी 15 अक्टूबर से 17 नवंबर तक मंगलवार, बृहस्पतिवार और रविवार को चलेगी। खजुराहो से शाम पांच बजे चलकर यह ट्रेन  कैंट रात 2:25 बजे पहुंचेगी और 2:30 बजे रवाना होगी। इसके बाद मथुरा जंक्शन सुबह 4:10 बजे पहुंचकर 4:20 बजे चलेगी और सुबह छह बजे रुंधी पहुंचेगी।

वापसी में गाड़ी संख्या 01830 रुंधी–खजुराहो 16 अक्टूबर से 18 नवंबर तक सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को चलेगी।  कैंट रात 8:35 बजे पहुंचेगी और 8:40 बजे रवाना होगी। मथुरा में 7:35 से 7:40 बजे तक ठहराव रहेगा और अगले दिन सुबह 6:05 बजे खजुराहो पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन के कुल 15-15 फेरे होंगे। इसमें पांच स्लीपर, 12 सामान्य, एक एसी थ्री टियर और दो एसएलआरडी समेत 20 आईसीएफ कोच होंगे।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें