फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल में पार की हदें: ननद ने किया कमरे में बंद, ससुर ने की पिटाई, देवर ने की ऐसी हरकत; शर्म भी न आई

Sun, 01 Nov 2026 09:10 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

ससुराल में विवाहिता से उत्पीड़न की हदें पार कर दी गईं। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एत्मादपुर थाना क्षेत्र के गांव रामबक्स की विवाहिता ने ससुरालीजनों पर मारपीट व देवर पर गलत हरकत करने का आरोप लगाते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


पीड़िता विवाहिता ने थाने में तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि उसका पति हरियाणा में प्राइवेट कंपनी में काम करता है। वह ससुराल में अपनी एक वर्ष की बच्ची के साथ रहती है। उसकी ननद गांव के गलत युवकों को घर बुलाती है तथा उसके कमरे को बाहर से बंद कर देती है। 

शुक्रवार शाम को जब उसने इसका विरोध किया तो उसके देवर सतेंद्र व ससुर रणवीर ने कमरे में उसे बंद कर मारपीट की, जिसके चलते उसके काफी चोट आई। इसके बाद देवर उसे खींचते हुए ऊपर कमरे में ले गया। आरोप है कि उसने उसके साथ गलत हरकतें की। इसके बाद अपने मायके सिरसागंज जाकर अपने पिता को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। -देवेश कुमार सिंह, एसीपी

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें