दुर्गा प्रतिमा विसर्जन और दशहरा पर्व के मद्देनजर आगरा में 19 से 21 अक्तूबर तक यमुना किनारा मार्ग पर हाथीघाट के पास यातायात प्रतिबंध लागू रहेंगे। प्रतिदिन सुबह छह बजे से विसर्जन समाप्त होने तक वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से निकाला जाएगा। इस दौरान पहले जारी नो-एंट्री पास और अनुमति पत्र भी मान्य नहीं होंगे।
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन और दशहरा पर्व को देखते हुए 19 से 21 अक्तूबर तक यमुना किनारा मार्ग पर हाथी घाट के पास यातायात प्रतिबंध लागू रहेंगे। सुबह छह बजे से विसर्जन समाप्त होने तक वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
हाथीघाट पर विसर्जन के दौरान सभी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। व्यावसायिक वाहनों, सिटी बसों और ताजमहल पश्चिमी गेट पार्किंग से निकलने वाले वाहनों के लिए भी रास्ते तय किए गए हैं।
छत्ता, सिकंदरा, कमलानगर और ताजगंज थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों के घाटों और आसपास पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर प्रतिमा विसर्जन सुरक्षित ढंग से संपन्न कराएंगे। विसर्जन समाप्त होने तक यमुना किनारा मार्ग पर पूर्व में जारी नो-एंट्री पास और अनुमति पत्र निरस्त माने जाएंगे।