फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: ओपन हार्ट सर्जरी के लिए 19 मरीजों की कतार, एसएन मेडिकल कॉलेज में बढ़ा इंतजार

Thu, 22 Oct 2026 10:08 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के सीटीवीएस विभाग में ओपन हार्ट सर्जरी कराने के लिए अब तक 19 मरीज पंजीकरण करा चुके हैं। यहां दो मरीजों की सर्जरी हो चुकी है, जबकि तीन मरीज जांच में ऑपरेशन के लिए अनफिट पाए गए हैं।
 
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 एसएन मेडिकल कॉलेज के कार्डियोथोरेसिक और वैस्कुलर सर्जरी (सीटीवीएस) विभाग में ओपन हार्ट सर्जरी के लिए मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। यहां आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं। अब तक 19 लोग ऑपरेशन के लिए पंजीकरण करा चुके हैं, मेडिकल जांच के आधार पर तारीखें दी जा रही हैं। इससे मरीजों को भी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


कार्डियोथोरेसिक और वैस्कुलर सर्जरी (सीटीवीएस) विभाग के डॉ. सुशील सिंघल ने बताया कि अभी तक दो सर्जरी हो चुकी है। 19 का पंजीकरण हो गया है। इनमें से तीन मरीजों की जांच कराई गई थी, जिसमें वह अनफिट पाए गए हैं। इनकी किडनी, हृदय का आकार बढ़ा होने समेत अन्य की परेशानी मिली, इसके चलते इनके ऑपरेशन नहीं हो सकते हैं। इनका दवाओं से उपचार किया जा रहा है।

अन्य का पंजीकरण करने के बाद उनकी सुविधानुसार ऑपरेशन की तिथि दी जा रही है। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि आयुष्मान कार्ड योजना के यहां पर निशुल्क सुविधा मिल रही है। ओपन हार्ट सर्जरी के लिए मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। ये बेहद गंभीर ऑपरेशन हैं, चिकित्सकीय जांच में फिट होने के बाद ही ऑपरेशन संभव है।
विज्ञापन


ओपीडी में भी बढ़ रहे मरीज
सीटीवीएस विभाग के डॉ. अतुल गुप्ता ने बताया कि ओपीडी में भी नस संबंधी, ओपन हार्ट संबंधी मरीजों की संख्या बढ़ रही है। औसतन रोजाना 30 मरीज आ रहे हैं। इसमें मरीजों की बीमारियों की जांच करने के बाद ऑपरेशन के लिए पंजीकरण किया जाता है। कई ऐसे भी मरीज हैं जो हालत गंभीर होने के बाद दिखाने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें