फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रफ्तार का कहर: पेड़ में इतनी जोर से टकराई कार, फट गए एयर बैग, दो दोस्तों की मौत; मंजर देख कांप गई रूह

Tue, 22 Sep 2026 08:46 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा-फतेहाबाद मार्ग पर टंकी चौराहे के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
आगरा में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा-फतेहाबाद मार्ग पर टंकी चौराहे के पास सोमवार रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। सूचना पर पहुंची डौकी पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन



 

पुलिस के मुताबिक हादसा रात करीब 11:30 बजे हुआ। निबोहरा थाना क्षेत्र के सलेमपुर धनगर निवासी गजेंद्र (28) पुत्र अजब सिंह अपने दोस्त जोगेंद्र उर्फ जुगनू (32) पुत्र चरन सिंह के साथ कार से आगरा से घर लौट रहे थे।आगरा फतेहाबाद मार्ग पर टंकी चौराहे के पास पहुंचते ही कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।

 
विज्ञापन

टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दोनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही मृतकों के परिवार अस्पताल पहुंच गए। परिवार में चीख-पुकार मच गई।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें