फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: चांदी की चमक देख मैला हुआ मन! 22.56 किलो चांदी हड़पने का आरोप, फर्म मालिक-मैनेजर पर केस

Mon, 05 Oct 2026 12:01 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में 22.80 लाख रुपये की गारंटी पर एक माह के लिए ली गई 22.56 किलो चांदी वापस न करने का आरोप फर्म मालिक और मैनेजर पर लगा है। पीड़ित के अनुसार गारंटी राशि काटने के बाद भी करीब 33 लाख रुपये बकाया हैं, जिस पर कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
 
विज्ञापन
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नमक की मंडी स्थित एसके ज्वेलर्स के मालिक ने जी-ऑर्नामेंट्स के मालिक मोहित अग्रवाल और मैनेजर शुभम अग्रवाल पर 22.56 किलो चांदी हड़पने का आरोप लगाया है। बताया कि गारंटी की रकम काटने के बाद भी करीब 33 लाख रुपये की देनदारी है। कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


एसके ज्वेलर्स के संचालक संजीव कुमार गोयल ने बताया कि उनकी फर्म का नमक की मंडी स्थित जी-ऑर्नामेंट्स के साथ चांदी का कारोबार होता था। 23 जुलाई 2025 को जी-ऑर्नामेंट्स के मैनेजर शुभम अग्रवाल फर्म पर आए। पहले का हिसाब करने के बाद 22.56 किलो शुद्ध चांदी ली। इसके बदले 22.80 लाख रुपये बतौर गारंटी जमा किए।

शुभम और मोहित ने एक माह में चांदी लौटाकर सिक्योरिटी राशि वापस लेने का भरोसा दिया था। पीड़ित ने बताया कि तय समय बीतने के बाद भी आरोपियों ने चांदी वापस नहीं की। दोनों अलग-अलग बहाने बनाकर समय बढ़ाते रहे। चांदी का भाव बढ़ने पर बकाया रकम भी बढ़ गई। संजीव गोयल ने बताया कि उनके बेटे यश ने शुभम से फोन पर 29 अप्रैल 2026 को बात की। शुभम ने गारंटी की जमा राशि काटने के बाद करीब 33 लाख रुपये बकाया होने की बात स्वीकार की। बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग पीड़ित ने पुलिस को दी है।
विज्ञापन



फर्म पर पहुंचकर धमकी देने का आरोप
पीड़ित का आरोप है कि 30 अप्रैल 2026 को मोहित और शुभम फर्म पर पहुंचे और अभद्रता की। गाली-गलौज करते हुए चांदी या बकाया रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। इससे पूरा परिवार दहशत में है। इसके बाद पीड़ित ने शिकायत की।


डीसीपी सिटी  सय्यद अली अब्बास ने बताया कि शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़ित ने जो साक्ष्य उपलब्ध कराएं हैं उनके आधार पर जांच की जा रही है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें