फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियाड: भारत का स्क्वाश में दमदार प्रदर्शन जारी, महिला और पुरुष टीम ने पक्के किए पदक; सेमीफाइल में पहुंचे

Wed, 30 Sep 2026 01:44 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागोया

सार

भारत ने एशियन गेम्स की स्क्वाश स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। व्यक्तिगत वर्ग के बाद पुरुष और महिला टीमों वर्ग में भारत का दमदार प्रदर्शन जारी है। पुरुष और महिला टीमें सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं और दोनों ने पदक पक्के कर लिए हैं। हालांकि, पदक का रंग क्या होगा ये आने वाले दिनों में पता चलेगा।
विज्ञापन
अनाहत और अभय - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय पुरुष और महिला टीमों ने बुधवार को क्रमशः कुवैत और सिंगापुर को हराकर एशियन गेम्स की स्क्वाश प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में जगह बनाई। इस तरह से दोनों टीमों ने अपने लिए पदक पक्के किए। शीर्ष वरीयता प्राप्त और गत चैंपियन भारतीय पुरुष टीम ने क्वार्टर फाइनल में कुवैत पर 2-0 से जीत हासिल की।
विज्ञापन

अभय और चोटरानी जीते
वीर चोटरानी ने पहले एकल मुकाबले में बदर अलमोगरेबी के खिलाफ काफी पसीना बहाया, लेकिन आखिर में वह 34 मिनट तक चले मैच में 12-10, 8-11, 11-0, 11-5 से जीत हासिल करने में सफल रहे। भारत के शीर्ष रैंकिंग वाले खिलाड़ी और एकल में रजत पदक जीतने वाले अभय सिंह ने दूसरे एकल में अम्मार अल्तमिमी पर 11-3, 11-4, 11-8 से जीत हासिल करके टीम की सेमीफाइनल में जगह सुरक्षित की।

अनाहत के नेतृत्व में जीती महिला टीम
महिला वर्ग में अनाहत सिंह के नेतृत्व वाली टीम ने क्वार्टर फाइनल में सिंगापुर को 2-0 से हराया। भारत की तरफ से तन्वी खन्ना ने शुरुआत करते हुए पहले एकल मैच में औ येओंग वाई इयन को 11-6, 4-11, 15-13, 11-1 से पराजित किया। यह मैच 32 मिनट तक चला। व्यक्तिगत स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाली अनाहत ने दूसरे एकल मुकाबले में केवल 22 मिनट में औ योंग वाई यान को 11-7, 11-3, 11-4 से हराकर भारत की सेमीफाइनल में जगह पक्की की।
विज्ञापन

गुरुवार को होगा सेमीफाइनल मुकाबला
इस तरह से मिश्रित युगल में कांस्य पदक जीतने वाली अनुभवी खिलाड़ी जोशना चिनप्पा को कोर्ट में उतरने की जरूरत नहीं पड़ी। सेमीफाइनल गुरुवार को खेला जाएगा। भारत ने पूल सी के अपने पहले दो मैचों में चीन और जापान को हराने के बाद मंगलवार को ग्रुप चरण के अपने आखिरी मैच में ईरान को 3-0 से हराया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें