फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय महिला टीम ने लगाई खिताब की हैट्रिक: जूनियर हॉकी एशिया कप में चीन को हराया, सानिका ने दागा निर्णायक गोल

Sun, 13 Sep 2026 05:32 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोकी

सार

भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया है। भारत ने फाइनल में चीन को हराया और लगातार तीसरी बार इस टूर्नामेंट की ट्रॉफी जीती। भारत की जीत में सानिका का योगदान अहम रहा।
विज्ञापन
भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम - फोटो : Hockey India
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एशिया कप का खिताब लगातार तीसरी बार अपने नाम कर लिया है। भारत ने रविवार को खेले गए फाइनल में चीन को 1-0 से हराया और खिताब की हैट्रिक लगाई। इस तरह भारतीय टीम ने जूनियर महिला हॉकी विश्व कप के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है। भारत के लिए सानिका चंद्रकांत माने ने मैच का एकमात्र गोल दागा जो अंत में निर्णायक साबित हुआ।
विज्ञापन

एशिया कप में बरकरार रखा दबदबा
सानिका ने मैच के 17वें मिनट में गोल दागा जिससे भारतीय टीम ने बढ़त हासिल कर ली। गत चैंपियन टीम ने इस तरह एशिया कप में अपना दबदबा बरकरार रखा और इस टूर्नामेंट में खिताब का बचाव सफलतापूर्वक किया। शुरुआत में मुकाबला काफी कड़ा चल रहा था और दोनों टीमें बढ़त की तलाश में थी। चीन के पास अधिकतर समय पजेशन रहा और भारतीय टीम दबाव में दिखी। लेकिन गत चैंपियन टीम ने गियर बदला और दबाव को पीछे छोड़ते हुए वापसी की।

हॉकी इंडिया ने ईनामी राशि का किया एलान
भारतीय टीम टूर्नामेंट में अजेय रही। भारत अपने ग्रुप में शीर्ष पर रहा जिसमें टीम ने तीन जीत और एक ड्रॉ खेला। भारतीय टीम ने फाइनल में चीन को हराने से पहले दक्षिण कोरिया को 5-1 से मात दी थी। भारतीय टीम साबित किया कि क्यों वह खिताब बचाने की हकदार थी। हॉकी इंडिया ने प्रत्येक खिलाड़ी के लिए तीन लाख रुपये और सहायक स्टाफ के हर सदस्य के लिए 1.5 लाख रुपये के ईनामी की घोषणा की है।

सानिका ने दिखाया शानदार खेल
पहले क्वार्टर के आगे बढ़ने के साथ भारत की रक्षापंक्ति और मजबूत होती गई। मेजबान टीम भारतीय सर्किल में कोई स्पष्ट मौका बनाने में नाकाम रही। दूसरे क्वार्टर के शुरू होने के दो मिनट बाद भारत ने अपने पहले बड़े मौके को गोल में बदल दिया। सानिका ने शानदार सूझबूझ दिखाते हुए चीन की डिफेंडर के पीछे जगह बनाई और गोल से करीब पांच मीटर की दूरी पर पहुंच गईं। उन्होंने चीन की सर्किल में आए लंबे स्लैप-पुश पर अपनी स्टिक लगाकर खूबसूरत डिफ्लेक्शन किया, जिससे गेंद गोलकीपर शू मेंगजियाओ को छकाते हुए नेट में चली गई।
विज्ञापन

अमान्य करार दिया गया चीन का गोल
चीन के पास बराबरी करने का एकमात्र मौका पेनल्टी कॉर्नर से मिला। चीन का सीधा शॉट निर्धारित ऊंचाई से ऊपर गोल में पहुंचा और नियमों के तहत उसे अमान्य करार दिया गया। इससे भारतीय खेमे ने राहत की सांस ली, जबकि घरेलू दर्शकों को निराशा हाथ लगी। हाफ टाइम से दो मिनट पहले भारत ने बढ़त को दोगुना करने का मौका गंवा दिया। कप्तान खैदेम शिलेमैमा चानू ने गोल पर शानदार शॉट लगाया, लेकिन चीन की गोलकीपर ने तेजी से गेंद को बाहर कर दिया। चीन ने आखिरी मिनटों में बराबरी के लिए पूरा जोर लगाया, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने अपनी संरचना नहीं टूटने दी और संयम के साथ 1-0 की बढ़त बचाकर यादगार जीत दर्ज की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें