शिमला। आनंदपुर क्षेत्र में एक व्यक्ति को देसी शराब की 23 बोतलों के साथ पकड़ा गया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार बालूगंज क्षेत्र के अंतर्गत आनंदपुर क्षेत्र में पुलिस की टीम गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने पारस के कब्जे से शराब की 23 बोतलें बरामद कीं। पुलिस ने शराब को कब्जे में लेकर आबकारी अधिनियम की धारा 39(1)(ए) के तहत प्राथमिकी दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। ब्यूरो