शिमला। बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय की रचना वंदे मातरम् में मातृभूमि का चित्रण, शक्ति और समृद्धि के प्रतीक तथा राष्ट्रीय चेतना की अभिव्यक्ति विषयों पर मंगलवार को भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान (एडवांस्ड स्टडी) शिमला में चर्चा हुई। संस्थान के हीरक जयंती समारोह के तीसरे दिन आयोजित विशेष व्याख्यान में केंद्र सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय में मुख्य लेखा नियंत्रक अखिलेश झा ने गीत की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और साहित्यिक अर्थवत्ता पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम के आरंभ में संस्थान की फेलो डॉ. अनुराधा रतूड़ी ने वक्ता का परिचय दिया। निदेशक प्रो. हिमांशु कुमार चतुर्वेदी ने अखिलेश झा को सम्मानित किया। अंत में डॉ. राजीव कुमार मिश्रा ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। समारोह में संस्थान की एसोसिएट रिसर्चर डॉ. जैस्मिन आनंद की पुस्तक अकादमिक राइटिंग इन इंग्लिश : एन्हांसिंग स्किल एंड यूजिंग लैंग्वेज ऐज अ रिसोर्स का लोकार्पण भी किया। संवाद