फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेष सॉफ्टवेयर तैयार: हिमाचल में ऑनलाइन बनेगी शिक्षकों की एसीआर, कागजी औपचारिकताओं से मिलेगी मुक्ति

Sat, 07 Nov 2026 06:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कार्यरत हजारों शिक्षकों को अब वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट (एसीआर) तैयार करने की लंबी कागजी प्रक्रिया से जल्द छुटकारा मिल सकता है। 
विज्ञापन
ऑनलाइन बनेगी शिक्षकों की एसीआर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कार्यरत हजारों शिक्षकों को अब वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट (एसीआर) तैयार करने की लंबी कागजी प्रक्रिया से जल्द छुटकारा मिल सकता है। शिक्षा विभाग ने एसीआर बनाने की व्यवस्था ऑनलाइन करने की तैयारी कर ली है। इसके लिए शिक्षा निदेशालय ने विशेष सॉफ्टवेयर तैयार किया है। इसे लागू करने के लिए सरकार की मंजूरी मांगी गई है। सरकार से स्वीकृति मिलने के बाद इस व्यवस्था को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा।  इससे प्रदेश के हजारों जेबीटी, टीजीटी और स्कूल प्रवक्ताओं को हर साल एसीआर के लिए आठ से नौ पन्नों के दस्तावेज भरने और उन्हें विभिन्न कार्यालयों में जमा करवाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

शिक्षक ऑनलाइन पोर्टल पर अपनी वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट भर सकेंगे
नई व्यवस्था के तहत शिक्षक ऑनलाइन पोर्टल पर अपनी वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट भर सकेंगे। इसके बाद रिपोर्ट संबंधित अधिकारियों के पास मूल्यांकन और सत्यापन के लिए ऑनलाइन ही पहुंच जाएगी। इससे शिक्षकों को दस्तावेज तैयार करने और कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिलेगी। वहीं, अधिकारियों के लिए भी रिपोर्ट की जांच और सत्यापन करना आसान होगा। इससे पूरी प्रक्रिया में समय की बचत के साथ पारदर्शिता आने की उम्मीद है। गौरतलब है कि एसीआर किसी भी सरकारी कर्मचारी के सालभर के कार्य और प्रदर्शन का आधिकारिक मूल्यांकन होती है। इसमें शिक्षक के शैक्षणिक कार्यों, जिम्मेदारियों के निर्वहन, कार्यशैली, अनुशासन और विभागीय दायित्वों के प्रति प्रदर्शन का आकलन किया जाता है। ऑनलाइन व्यवस्था लागू होने से शिक्षा विभाग की प्रशासनिक प्रक्रिया भी अधिक सरल और सुविधाजनक हो सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें