बिजली के खंभे पर चढ़े ही थे कि करंट लग गया। करंट लगने के बाद प्रवीण खंभे से नीचे गिर गए। सहकर्मियों और आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत सिविल अस्पताल चायल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने प्रवीण कुमार को मृत घोषित कर दिया। प्रवीण कुमार कांगड़ा जिले के गंगथ के रहने वाले थे।
कंडाघाट विद्युत उपमंडल के तहत चायल सेक्शन में कार्यरत थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी चायल के अधिकारी सिविल अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों के पहुंचने के बाद पुलिस पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करेगी। सोलन के पुलिस अधीक्षक टी साई वर्मा ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।