फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में बदलेगा मौसम: प्रदेश में छह दिन बारिश-बर्फबारी के आसार, कई क्षेत्रों में अंधड़ का अलर्ट

Mon, 05 Oct 2026 02:50 PM IST
Ankesh Dogra न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

मौसम विभाग ने 6 से 11 अक्तूबर तक प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना जताई है।  कुछ स्थानों पर अंधड़ और बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
हिमाचल मौसम अपडेट। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अक्तूबर माह के पहले पांच दिन सूखे जाने के बाद अब मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने 6 से 11 अक्तूबर तक प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना जताई है। कुछ स्थानों पर अंधड़ और बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान मैदानी, निचले और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों के कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। किन्नौर और लाहौल-स्पीति समेत अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं। सोमवार को राजधानी शिमला सहित कई जिलों में हल्के बादल छाए रहने के साथ धूप खिली।

विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार 6, 7, 8 और 9 अक्तूबर को ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन व सिरमौर समेत कई जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। चंबा, कांगड़ा और कुल्लू के ऊंचाई वाले क्षेत्रों के साथ किन्नौर और लाहौल-स्पीति में हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना है। मंगलवार को प्रदेश के कुछ स्थानों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, आंधी-तूफान और बिजली चमकने की चेतावनी है।

7 से 9 अक्तूबर के बीच भी कुछ स्थानों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला समेत कई जिलों के लिए अलग-अलग दिनों में चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार 10 और 11 अक्तूबर को भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है। हालांकि इसके बाद प्रदेश में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम में बदलाव के साथ तापमान में भी गिरावट आएगी।

1 से 5 अक्तूबर तक बारिश में 98 फीसदी कमी
अक्तूबर के पहले पांच दिन प्रदेश में बारिश के लिहाज से बेहद सूखे रहे हैं। बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लू, लाहौल-स्पीति, शिमला, सिरमौर, सोलन और ऊना में इस अवधि में बारिश शून्य दर्ज हुई। मंडी में 1.4 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि सामान्य बारिश 3.9 मिलीमीटर रहती है।
 

अगले दिनों में गिरेगा तापमान
मौसम में बदलाव का असर तापमान पर भी देखने को मिलेगा। विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसके बाद अगले 3-4 दिनों में न्यूनतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस तक और अधिकतम तापमान 2-5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।  पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से 2-4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 4 से 11 डिग्री, मध्यम पहाड़ी क्षेत्रों में 13 से 19 डिग्री और निचले पहाड़ी/मैदानी क्षेत्रों में 20 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। सबसे कम न्यूनतम तापमान कुकुमसेरी में 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पिछले दिन सबसे अधिक अधिकतम तापमान ऊना में 34.8 डिग्री सेल्सियस रहा। 
विज्ञापन

अधिकतम तापमान
ऊना 34.2
बिलासपुर 33.0
भुंतर 32.6
मंडी 31.6
कांगड़ा 31.3
नाहन 30.8
चंबा 29.2
धर्मशाला 28.0
सोलन 28.0
शिमला 25.4
मनाली 24.4
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें