फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल स्वास्थ्य विभाग: 16 मेडिकल अफसरों के तबादले, तुरंत ज्वाइनिंग के दिए आदेश

Wed, 21 Oct 2026 06:51 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए तैनाती स्थल पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।  तबादले शिमला, सोलन, सिरमौर, कांगड़ा, चंबा, ऊना और लाहौल-स्पीति जिलों में किए गए हैं। 
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग हिमाचल प्रदेश। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में 16 मेडिकल ऑफिसरों (एमओ) के तबादले किए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए तैनाती स्थल पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। तबादले शिमला, सोलन, सिरमौर, कांगड़ा, चंबा, ऊना और लाहौल-स्पीति जिलों में किए गए हैं। डॉ. कपिल देव मेहता को ईएसआई डिस्पेंसरी शोघी से ईएसआई झाकड़ी भेजा गया है। डॉ. अभिषेक कुमार को झाकड़ी से शोघी, डॉ. मंजीत सिंह सेन को ईएसआई दाड़लाघाट से ईएसआई कसौली और डॉ. अभिनव रैना को कसौली से दाड़लाघाट, डॉ. कंचन गुप्ता को ईएसआई डिस्पेंसरी जाबली से बद्दी और डॉ. प्रमोद सिंह मोक्टा को बद्दी से जाबली स्थानांतरित किया गया है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

डॉ. राहुल शर्मा को ईएसआई डिस्पेंसरी बरोटीवाला से नालागढ़ और डॉ. राजनीश को नालागढ़ से बरोटीवाला, डॉ. भानु प्रताप सिंह को ईएसआई अस्पताल परवाणू से गगरेट और डॉ. विवेक शारदा को गगरेट, डॉ. कविता सैनी को ईएसआई डिस्पेंसरी सुरजपुर से गोंदपुर, डॉ. सीमा राघव को गोंदपुर से सुरजपुर, डॉ. तलविंदर सिंह को संसारपुर टैरस से बनूरी, डॉ. शिवानी गुलेरिया को बनूरी से संसारपुर टैरस, डॉ. कंवर विशव दीपक को चंबा जिले के ईएसआई डिस्पेंसरी बनीखेत से लाहौल-स्पीति के ताबो और डॉ. बाल कृष्ण नेगी को ताबो से बनीखेत भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें