फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tonk News: हाईवे पर खड़े बजरी के ट्राले से टकराई श्रद्धालुओं से भरी बस, 23 घायल, चार की हालत गंभीर

Sun, 02 Aug 2026 06:00 PM IST
टोंक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक

सार

दर्शन यात्रा पर निकले जैन समाज के श्रद्धालुओं की बस टोंक में भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। हाईवे पर खड़े बजरी से भरे ट्राले से टक्कर के बाद बस में चीख-पुकार मच गई और 23 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे की शिकार बस और अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में रविवार को हुए एक सड़क हादसे में भरनी के नयागांव के पास हाईवे पर खड़े बजरी से भरे ट्रोले से श्रद्धालुओं से भरी एक निजी बस टकरा गई। हादसे में चालक, परिचालक समेत करीब 23 महिला, पुरुष और बच्चे घायल हो गए। इनमें चार की हालत गंभीर होने पर उन्हें जयपुर रैफर किया गया है। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

विज्ञापन




जानकारी के अनुसार कोटा के महावीर नगर से जैन समाज के करीब दो दर्जन श्रद्धालु निजी बस से मेहंदवास स्थित जैन मंदिर और गुंशी माताजी के दर्शन करने के बाद दूदू के मौजमाबाद स्थित जैन मंदिर जा रहे थे। इसी दौरान टोंक जिले के घाड़ थाना क्षेत्र में भरनी के नयागांव के पास उनकी बस हाईवे पर खड़े बजरी से भरे ट्रोले से टकरा गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan: सीमा पार से आया हथियारों का जखीरा, पाकिस्तान की नई चाल उजागर; ड्रोन से भेजी गई हेरोइन व कारतूस जब्त

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में सवार श्रद्धालुओं में चीख-पुकार मच गई। हादसा होते ही आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे तथा बस में फंसे घायलों को बाहर निकालकर राहत कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही घाड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को पहले छाण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। गंभीर घायलों को बाद में टोंक के सआदत अस्पताल रैफर किया गया।
विज्ञापन


सआदत अस्पताल में प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रतीक सालोदिया और चिकित्सकों की टीम ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। डॉ. सालोदिया ने बताया कि चार घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए जयपुर रैफर किया गया है, जबकि अन्य घायलों का उपचार सआदत अस्पताल में जारी है।

हादसे की सूचना मिलते ही नगर परिषद की पूर्व सभापति लक्ष्मी जैन, भाजपा नेता नरेश बंसल, समाजसेवी श्यामलाल जैन सहित जैन समाज के कई लोग अस्पताल पहुंचे और घायलों की सहायता में जुट गए। घटना के बाद पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें