फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुर: 20 लाख के जेवर चुराकर भाग रही युवती को व्यापारी ने दबोचा, पकड़े जाने पर बोली- मुझे जेल जाना है

Sat, 05 Sep 2026 10:04 PM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan News: जयपुर के झोटवाड़ा में एक युवती ग्राहक बनकर आभूषण की दुकान में पहुंची और करीब 20 लाख रुपये कीमत की सोने की अंगूठियों से भरा डिब्बा लेकर भागने लगी। सर्राफा व्यापारी ने करीब 500 मीटर पीछा कर उसे पकड़ लिया। युवती के पर्स से मिर्ची पाउडर और केमिकल स्प्रे भी मिला है।
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान की राजधानी जयपुर के झोटवाड़ा क्षेत्र में एक आभूषण की दुकान से 20 लाख रुपये मूल्य की सोने की अंगूठियों से भरा डिब्बा चुराकर भाग रही युवती को सर्राफा व्यापारी ने 500 मीटर तक पीछा करके रंगे हाथ पकड़ लिया। यह घटना निवारू रोड स्थित लक्ष्मी नगर क्षेत्र में स्थित भवानी ज्वैलर्स नामक दुकान की है। दुकान परिसर के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी की पूरी वारदात रिकॉर्ड हो गई है, जिसका वीडियो भी अब सामने आया है।
विज्ञापन


20 लाख के जेवर का डिब्बा देखकर दुकानदार को दिया चकमा
भवानी ज्वैलर्स के संचालक त्रिलोक चंद प्रजापत के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 11:45 बजे युवती ग्राहक बनकर उनकी दुकान में आई। उसने दुकान में मौजूद कर्मचारियों से सोने की अंगूठियां दिखाने का अनुरोध किया। इस पर दुकानदार ने उसके सामने करीब 20 लाख रुपये की अनुमानित कीमत वाली करीब 25 सोने की अंगूठियों से भरा डिब्बा रख दिया।

युवती ने डिब्बे में से दो अंगूठियां पसंद कीं और अपने पिता से ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करवाने की बात कही। इसी दौरान जब दुकानदार दूसरे ग्राहक को सामान दिखाने में व्यस्त हो गया, तभी युवती मौका देखकर अंगूठियों का पूरा डिब्बा उठाकर दुकान से बाहर भाग निकली।
विज्ञापन


500 मीटर तक दौड़े दुकानदार, आखिरकार पकड़ में आई युवती
युवती को डिब्बा लेकर भागते देख दुकानदार त्रिलोक चंद अपने कर्मचारी के साथ उसके पीछे दौड़े। करीब 500 मीटर तक पीछा करने के बाद उन्होंने भाग रही युवती को पकड़ लिया और आभूषणों से भरा डिब्बा सुरक्षित वापस हासिल कर लिया। इसके बाद स्थानीय निवासियों की मदद से युवती को झोटवाड़ा थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पीड़ित व्यापारी त्रिलोक चंद ने थाने में आरोपी युवती के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

पर्स से मिर्ची पाउडर और केमिकल स्प्रे बरामद
पकड़े जाने के बाद युवती ने दावा किया कि उसे जेल जाना है और इसी वजह से उसने यह वारदात की। पुलिस को युवती के पर्स की तलाशी लेने पर लाल मिर्च पाउडर और जलन पैदा करने वाला केमिकल स्प्रे बरामद हुआ।
पड़ताल में यह भी सामने आया कि दुकान से भागने से ठीक पहले युवती के मोबाइल फोन पर कॉल आया था। कॉल काटने के तुरंत बाद ही उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है और कॉल तथा बरामद सामान समेत अन्य तथ्यों की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें