फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hanumangarh: मादक पदार्थ तस्कर विक्रमजीत बिश्नोई की करोड़ों की संपत्ति फ्रीज, अचल संपत्ति पर पुलिस का शिकंजा

Mon, 10 Aug 2026 05:33 PM IST
हिमांशु सिंह बघेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़

सार

हनुमानगढ़ पुलिस ने लोंगवाला गांव में हिस्ट्रीशीटर विक्रमजीत बिश्नोई उर्फ विक्की लोंगवाला के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित करोड़ों रुपये की संपत्ति फ्रीज कर दी। पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों की जमीन और एक दुकान को जब्त किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हनुमानगढ़ पुलिस ने लोंगवाला गांव में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार से अर्जित करोड़ों रुपये की संपत्ति फ्रीज कर दी है। पुलिस ने यह बड़ी कार्रवाई चर्चित हिस्ट्रीशीटर विक्रमजीत बिश्नोई उर्फ विक्की लोंगवाला के खिलाफ की है। पुलिस प्रशासन ने नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी के माध्यम से अर्जित की गई इस संपत्ति को चिन्हित करने के बाद यह कड़ा कदम उठाया है। क्षेत्र में मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध इस प्रकार की यह पहली सबसे बड़ी पुलिस कार्रवाई बताई जा रही है।
विज्ञापन


अवैध तस्करी के जरिए जुटाई थी अचल संपत्ति
मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर कड़ा प्रहार करते हुए पुलिस टीम ने लोंगवाला गांव में यह विशेष कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर की दो अलग-अलग स्थानों पर स्थित जमीन और एक दुकान को फ्रीज कर जब्त कर लिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी लंबे समय से इलाके में नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी के कारोबार में लिप्त था। उसने अवैध तस्करी से अर्जित धन के जरिए ही यह पूरी अचल संपत्ति जुटाई थी।

ये भी पढ़ें-  स्वतंत्रता दिवस से पहले बीएसएफ का 'ऑपरेशन अलर्ट' शुरू, जैसलमेर सीमा पर सुरक्षा का कड़ा पहरा
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में हुई कार्रवाई
कार्रवाई बीकानेर पुलिस महानिरीक्षक और हनुमानगढ़ पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के दिशा-निर्देश पर हुई। थानाधिकारी रजनदीप कौर के नेतृत्व में पुलिस टीम सुबह से ही लोंगवाला गांव में मुस्तैद रही। पुलिस अधिकारियों और जवानों ने मौके पर ही कैंप कर पूरी जब्ती कार्रवाई की निगरानी की। हनुमानगढ़ पुलिस की इस कड़ी और प्रभावी कार्रवाई के बाद से क्षेत्र में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों में भारी हड़कंप मच गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें