फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्ते हुए शर्मसार: कलयुगी बेटे की घिनौनी करतूत, नशे की हालत में मां के साथ दुष्कर्म का आरोप, हिरासत में आरोपी

Fri, 05 Dec 2025 08:38 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

रिश्तों को कलंकित करने वाले कलयुगी बेटे पर अपनी 50 वर्षीय मां के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। आरोपी के पिता ने खुद यह रिपोर्ट दर्ज कराई है कि नशे में धुत बेटे ने ये कुकर्म किया। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। रामगढ़ पचवारा थाना क्षेत्र में एक युवक पर अपनी ही 50 वर्षीय मां के साथ दुष्कर्म करने का संगीन आरोप लगा है। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और लोग इस घटना से स्तब्ध हैं।

विज्ञापन


यह चौंकाने वाला मामला तब सामने आया जब पीड़िता के पति यानी आरोपी के पिता ने रामगढ़ पचवारा थाने में एक लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया कि उनके बेटे ने बुधवार रात नशे की हालत में अपनी मां के साथ दुष्कर्म किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी।

घटना की पुष्टि करते हुए डीएसपी दिलीप मीणा ने बताया कि पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत घटनास्थल का निरीक्षण किया और एफएसएल टीम सहित अन्य विशेषज्ञ टीमों को मौके पर बुलाकर वैज्ञानिक तरीके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए ताकि जांच में कोई कमी न रहे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan News: झालावाड़ पुलिस ने नशा तस्करों की कमर तोड़ी, 125 करोड़ की संपत्ति स्थाई रूप से की फ्रीज

पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी बेटा आदतन नशेड़ी है और घटना के वक्त भी वह पूरी तरह नशे में धुत था। यह पहलू भी पुलिस की जांच का अहम हिस्सा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल मुआयना करवाया है और दौसा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जांच तेज कर दी गई है।

पुलिस ने बताया कि केस को मजबूत बनाने के लिए जल्द ही पीड़िता के बयान न्यायालय में धारा 164 के तहत दर्ज करवाए जाएंगे, जो कानूनी दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। रामगढ़ पचवारा थाना अधिकारी के नेतृत्व में गठित विशेष टीम इस सनसनीखेज मामले की गहन जांच में जुटी है और घटना से जुड़े हर पहलू की बारीकी से पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह मामला अत्यंत गंभीर है और आरोप साबित होने पर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें