फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: सीए बनते ही सांसारिक मोह त्यागा, 32 साल के अंकित जैन बने दिगंबर मुनि अभिनय सागर महाराज

Wed, 28 Oct 2026 04:11 PM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़

सार

राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के अचनारा गांव के 32 वर्षीय अंकित जैन ने चार्टर्ड अकाउंटेंसी का करियर छोड़कर वैराग्य का मार्ग चुना है। दिल्ली के लाल किला मैदान में आयोजित धार्मिक समारोह में उन्होंने दिगंबर मुनि दीक्षा ग्रहण की।
विज्ञापन
चार्टर्ड अकाउंटेंट अंकित। फाइल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रतापगढ़ जिले में स्थित अरनोद उपखंड के अचनारा गांव के रहने वाले अंकित जैन ने चार्टर्ड अकाउंटेंसी छोड़कर वैराग्य पथ पर चलने का निश्चय किया है। दिल्ली के लाल किला मैदान में आयोजित भव्य धार्मिक समारोह में 32 वर्षीय अंकित जैन ने दिगंबर मुनि दीक्षा ग्रहण की।

विज्ञापन


चार्टर्ड अकाउंटेंट की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने अपनी नौकरी के पहले ही दिन सांसारिक जीवन त्यागकर संयम का मार्ग चुना। दीक्षा संस्कार पूर्ण होने के पश्चात अब वे मुनि 105 अभिनय सागर महाराज के नाम से जाने जाएंगे। समारोह में तीन आचार्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनकी देखरेख में सभी धार्मिक अनुष्ठान हुए।

नौकरी के पहले दिन जागा वैराग्य
राजस्थान में प्रतापगढ़ जिले में अचनारा गांव के रहने वाले अंकित जैन ने सीए की शिक्षा पूरी की थी। अपनी पढ़ाई के बाद वे जैसे ही अपने पेशेवर जीवन की शुरुआत करने के लिए नौकरी के पहले दिन पहुंचे, उसी समय उनके मन में वैराग्य की भावना प्रबल हो उठी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- केंद्रीय कर्मियों को बड़ा तोहफा: महंगाई भत्ते में तीन फीसदी का इजाफा, केद्रीय कैबिनेट ने दिखाई हरी झंडी

उन्होंने आत्म-कल्याण और साधना के पथ को सर्वोपरि मानते हुए तुरंत सांसारिक मोह-माया को छोड़ने का दृढ़ संकल्प लिया। इस संकल्प के बाद अंकित ने पिछले तीन वर्ष तक आचार्य विशुद्ध सागर महाराज के सानिध्य में रहकर जैन दर्शन और धार्मिक शास्त्रों का गहन अध्ययन किया।
विज्ञापन


छह साधकों ने ग्रहण की दीक्षा
समारोह में अंकित जैन के साथ कुल छह साधकों ने वैराग्य के पथ पर अपने कदम आगे बढ़ाए। कार्यक्रम में चार बाल ब्रह्मचारियों ने मुनि दीक्षा प्राप्त की, जबकि एक ब्रह्मचारी ने ऐलक दीक्षा अंगीकार की। महज 32 वर्ष की आयु में सीए जैसी प्रतिष्ठित उपाधि अर्जित करने के बाद वैराग्य अपनाने का निर्णय क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें