फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीयू के हॉस्टल में पंखा चलाने पर विवाद: एक छात्र ने अपने रूममेट को मारा चाकू, देर रात जमकर हुआ बवाल

Wed, 28 Oct 2026 10:56 AM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली/खरड़

सार

हॉस्टल में छात्र पर चाकू से हमला होने की जानकारी फैलते ही छात्रों में रोष फैल गया। बड़ी संख्या में छात्र यूनिवर्सिटी के मुख्य गेट पर पहुंच गए और धरना देकर विरोध जताया।
विज्ञापन
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के बॉयज हॉस्टल में चाकूबाजी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के बॉयज हॉस्टल में पंखा चलाने को लेकर दो छात्रों के बीच हुआ विवाद हिंसक हो गया। कहासुनी के बाद एक छात्र ने अपने ही रूममेट पर चाकू से हमला कर दिया। घटना बुधवार रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। घायल छात्र को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने हमलावर छात्र को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

 
हॉस्टल में छात्र पर चाकू से हमला होने की जानकारी फैलते ही छात्रों में रोष फैल गया। बड़ी संख्या में छात्र यूनिवर्सिटी के मुख्य गेट पर पहुंच गए और धरना देकर विरोध जताया। देर रात शुरू हुआ प्रदर्शन रात करीब ढाई बजे तक चला। स्थिति को देखते हुए पुलिस टीमें मौके पर तैनात रहीं और सुबह करीब चार बजे तक पुलिस घटनास्थल पर मौजूद रही।

15 मिनट में पहुंचीं पुलिस की टीमें
 डीएसपी खरड़ ईशान सिंगला के अनुसार, स्थिति बिगड़ने की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और करीब 15 मिनट में पुलिस टीमें मौके पर पहुंच गईं। हालात को नियंत्रित करने के लिए तीन एसपी, दो डीएसपी और 12 एसएचओ समेत पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस अधिकारियों ने छात्रों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया और स्थिति को नियंत्रण में लिया।
विज्ञापन


प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, दोनों छात्र चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में पढ़ते हैं और रूममेट हैं। पंखा चलाने को लेकर हुए विवाद के बाद एक छात्र ने दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद हॉस्टल और कैंपस में तनाव का माहौल बन गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घायल छात्र की हालत और विवाद की पूरी परिस्थितियों के संबंध में विस्तृत जानकारी पुलिस की जांच के बाद स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें