फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरड़ में 20 करोड़ की जमीन पर फर्जी दावा: आर्थिक अपराध शाखा ने दर्ज की एफआईआर, दस्तावेजों में हेरफेर की जांच

Mon, 12 Oct 2026 09:16 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

शिकायतकर्ता विकास दीप जैन के अनुसार, कंपनी ने वर्ष 2021 में 61 कनाल 12.25 मरले जमीन खरीदी थी। नवंबर 2024 में पर्ल रियल एस्टेट ब्रोकरेज ने करीब 20 करोड़ रुपये की विकसित जमीन पर दावा किया।
विज्ञापन
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खरड़ के भगत माजरा गांव में 7.70 एकड़ जमीन पर कथित फर्जी दावा करने और दस्तावेजों में छेड़छाड़ के आरोप में आर्थिक अपराध शाखा ने एफआईआर दर्ज की है। एसपीजी रियल्टी मार्ट एलएलपी की शिकायत पर 10 अक्तूबर को तुषार अग्रवाल, लवकेश, दिवाकर बंसल और रितेश सहगल समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता विकास दीप जैन के अनुसार, कंपनी ने वर्ष 2021 में 61 कनाल 12.25 मरले जमीन खरीदी थी। नवंबर 2024 में पर्ल रियल एस्टेट ब्रोकरेज ने करीब 20 करोड़ रुपये की विकसित जमीन पर दावा किया। पुलिस जांच में स्टांप पेपर की तारीख और क्वीन्सटाउन की कार्यवाही पुस्तिका में कथित छेड़छाड़ के तथ्य सामने आए। मामले की जांच उपनिरीक्षक मोहन कश्यप को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें