फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: पीजी में युवती की संदिग्ध मौत, दोस्त शव लेकर अस्पताल पहुंचा

Tue, 15 Sep 2026 11:49 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
दोस्त के साथ हुए झगड़े के बाद उठाया कदम, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। थरीके इलाके के एक पीजी में मोगा निवासी चरणप्रीत कौर ने संदिग्ध हालात में फंदा लगाकर जान दे दी। सोमवार देर रात को उसके दोस्त ने उसे कमरे में मृत पाया। दोस्त पुलिस के पहुंचने से पहले ही शव को सीएमसी अस्पताल ले गया।
डॉक्टरों ने चरणप्रीत कौर को सीएमसी अस्पताल में मृत घोषित कर दिया। पुलिस को सूचना मिलने पर थाना सराभा नगर की पुलिस वहां पहुंची। जांच अधिकारी एएसआई दविंदर सिंह ने बताया कि उनके पहुंचने से पहले ही शव और युवक मौके से गायब थे। युवती एक निजी कंपनी में काम करती थी और पीजी में किराए पर रहती थी। उसी पीजी में रहने वाले उसके दोस्त से देर रात झगड़ा हुआ था। झगड़े के बाद दोस्त अपने कमरे में चला गया था। आधी रात को दोबारा आने पर उसने युवती को फंदे पर लटका पाया। मौके पर मौजूद लोगों ने मृतका के चेहरे पर चोट के नीले निशान देखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस जांच जारी
पुलिस को बाद में जानकारी मिली कि युवती को सीएमसी अस्पताल पहुंचाया गया था, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया था। फिलहाल शव पोस्टमार्टम के लिए रखवाया गया है। पुलिस ने मृतका के परिवार वालों को सूचना दे दी है। परिवार वालों के बयान दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें