फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलपीयू में बवाल: छात्रा से दुष्कर्म की सूचना पर भड़के छात्रों ने की तोड़फोड़-आगजनी, अमृतसर-दिल्ली हाईवे जाम

Sun, 27 Sep 2026 10:15 AM IST
Sharukh Khan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर

सार

जालंधर की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में छात्रों ने बवाल काट दिया। छात्रों ने परिसर में जबरदस्त हंगामा किया और वाहनों में तोड़फोड़ कर दी। हंगामे के बाद परिसर में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने छात्रों से संयम रखने को कहा है। 
विज्ञापन
एलपीयू में बवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) के कैंपस में शनिवार देर रात छात्रों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। जानकारी के मुताबिक गर्ल्स हॉस्टल में दुष्कर्म का एक मैसेज वायरल हुआ था इसके बाद बवाल मचा। छात्रों में भारी गुस्सा देखा गया।
विज्ञापन


कई छात्रों ने सोशल मीडिया पर वीडियो और तस्वीरें साझा कीं। इन पोस्ट के अनुसार, यह गुस्सा गर्ल्स हॉस्टल से जुड़े एक गंभीर मामले को लेकर बढ़ रहा था। विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने तोड़फोड़ और आगजनी भी की। छात्रों के हंगामे के कारण अमृतसर दिल्ली हाईवे जाम हो गया। माैके पर पहुंची पुलिस ने छात्रों को शांत करवाया।

अज्ञात पर दुष्कर्म का केस

इसके बाद छात्रों की शिकायत पर जी 3 हाॅस्टल में रहने वाली एक छात्रा के साथ दुष्कर्म के आरोप में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया गया है। वहीं मामले में सात सदस्यीय एसआईटी का भी गठन किया गया है। इसमें विद्यार्थी और यूनिवर्सिटी प्रशासन के लोग होंगे। 
विज्ञापन


जालंधर रेंज के डीआईजी नवीन सिंगला ने कहा कि छात्रों की कुछ मांगें हैं। अभी यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधियों के साथ बैठक चल रही है। हॉस्टल और आम मुद्दों को लेकर मांगें हैं, उन पर चर्चा हो रही है। हमने एफआईआर दर्ज कर ली है और एसआईटी बना दी है। हम उनके प्रतिनिधियों के साथ मिलकर जांच करेंगे, जिसमें साइंटिफिक जांच भी शामिल होगी, और अगर कोई दोषी पाया जाता है, तो हम उसे जरूर पकड़ेंगे। हमारी टीम सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है, और अगर कोई सुराग मिलता है, तो हम जरूर कार्रवाई करेंगे।

लवली यूनिवर्सिटी घटनाक्रम पर मैनेजमेंट आई सामने
पूरे मामले पर मैनेजमेंट का कहना है कि दुष्कर्म जैसी कोई घटना नहीं हुई है। सोशल मीडिया पर यूनिवर्सिटी को बदनाम करने के लिए गलत जानकारी फैलाई गई है। वह सभी तरह का सहयोग करने को तैयार है। पुलिस को या छात्रों को, किसी को भी सीसीटीवी फुटेज या अन्य डॉक्यूमेंट चाहिए, हम प्रोवाइड करवाने को तैयार हैं। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। अब छात्र क्या निर्णय लेते हैं, यह तो छात्रों पर ही निर्भर करता है। वह तो चाहेंगे कि सब कुछ सामान्य हो जाए। यूनिवर्सिटी के वीसी ने कहा कि मामले की पूरी जांच की जाएगी।  
विज्ञापन

एक दिन पहले राजपुरा की निजी यूनिवर्सिटी में हुआ था बवाल
एक दिन पहले राजपुरा स्थित निजी यूनिवर्सिटी में भूत की अफवाह ने शुक्रवार देर रात बवाल करा दिया। हॉस्टल में रात को दरवाजे खटखटाने की बात से शुरू हुआ मामला इतना बढ़ा कि सैकड़ों छात्र हॉस्टल से बाहर निकल आए। कैंपस में भूत भगाओ के नारे गूंजने लगे।

इसी बीच किसी ने दावा कर दिया कि दो छात्रों की मौत हो गई है और उनकी आत्मा भटक रही है। अफवाह के बीच छात्रों ने हंगामा और तोड़फोड़ शुरू कर दी। पुलिस पहुंची तो छात्रों ने पुलिस की गाड़ी के शीशे तोड़ दिए और पथराव व हाथापाई की। देर रात तक कैंपस में तनाव और हंगामा चलता रहा।

सूचना पर थाना बनूड़, थाना सदर राजपुरा और थाना सिटी राजपुरा से पुलिस बल पहुंचा। अधिकारियों ने छात्रों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे शांत नहीं हुए। आरोप है कि कुछ छात्रों ने पुलिस टीम पर पथराव किया और एक पुलिस गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। केएसएम चौकी इंचार्ज अजय कुमार के साथ भी मारपीट की सूचना है। कुछ छात्रों ने उन पर शराब के नशे में होने का आरोप लगाया, जिसके बाद यूनिवर्सिटी की लैब में उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया।

हंगामे के बीच दो छात्राओं के लापता होने की अफवाह भी फैल गई। नाम न बताने की शर्त पर दो छात्राओं ने दो छात्राओं की मौत का दावा किया, हालांकि इसकी पुलिस या यूनिवर्सिटी प्रशासन ने पुष्टि नहीं की। डीएसपी सुखदेव सिंह ने कहा कि कथित रूप से लापता छात्राओं के नाम या पहचान अभी सामने नहीं आई है। प्रथम दृष्टया मामला अफवाह का लगता है। पुलिस ने छात्रों की शिकायतें दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें