फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: सुनाम में युवक की बेरहमी से हत्या, धारदार हथियारों से किए कई वार; नहर के पास फेंककर फरार हुए आरोपी

Sun, 13 Sep 2026 07:07 PM IST
मयूर शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम

सार

संगरूर जिले के सुनाम के पास गांव जखेपल में 30 वर्षीय युवक की धारदार हथियारों से हमला कर बेरहमी से हत्या कर दी गई है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी शव को सिरहंद चोअ (नहर) के पुल के पास फेंककर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
मृतक लखविन्द्र सिंह की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संगरूर जिले के सुनाम के पास गांव जखेपल में 30 वर्षीय युवक की धारदार हथियारों से हमला कर बेरहमी से हत्या कर दी गई है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी शव को सिरहंद चोअ (नहर) के पुल के पास फेंककर मौके से फरार हो गए। खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही चीमा थाना पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
विज्ञापन


मृतक की पहचान लखविंदर सिंह उर्फ लक्खा (30) पुत्र जरनैल सिंह, निवासी गांव हम्बलवास जखेपल के रूप में हुई है। मृतक के चेहरे और गर्दन पर धारदार हथियारों से वार के गहरे निशान मिले हैं, जिससे अंदेशा जताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश या आपसी विवाद के चलते वारदात को अंजाम दिया गया है।

मामले की जानकारी देते हुए थाना चीमा के एसएचओ इंस्पेक्टर योगेश कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि जखेपल से गांव कोटड़ा अमरू की ओर जाने वाली सड़क पर बने सिरहंद चोअ के पुल के पास पटरी पर एक युवक का शव पड़ा हुआ है। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल सुनाम की मोर्चरी में भिजवाया। पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। एसएचओ योगेश कुमार ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की विशेष टीमें आसपास के क्षेत्र और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें