फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबी गायक के घर पर फायरिंग: नकाबपोश बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम, दहशत में परिवार

Sun, 13 Sep 2026 01:52 PM IST
शाहिल शर्मा पीटीआई, चंडीगढ़

सार

 पंजाबी गायक गुलाब सिद्धू के घर पर फायरिंग का मामला सामने आया है। पंजाब के बरानला में उनके आवास पर हमलावरों ने ताबड़तोड़ कई राउंड फायर किए। 
विज्ञापन
पंजाबी गायक गुलाब सिद्धू के घर पर फायरिंग - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के बरनाला में पंजाबी गायक गुलाब सिद्धू के घर पर फायरिंग का मामला सामने आया है। शनिवार रात नकाबपोश बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई। हमलावरों ने पंजाबी गायक के घर पर कई राउंड फायर किए। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन


बाइक पर आए थे बदमाश 
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने कथित तौर पर गोलीबारी की। इस घटना में किसी को कोई चोट नहीं आई है। घटना के समय गुलाब सिद्धू  घर पर मौजूद नहीं थे, लेकिन उनके परिवार के सदस्य मौजूद थे। इस घटना के बाद परिवार सहमा हुआ है। यह वारदात बरनाला जिले के फरवाही गांव में हुई है जहां पंजाबी गायक का घर है। बदमाश घर के गेट पर फायरिंग कर फरार हो गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


विक्रम सिंह मजीठिया ने X पर किया पोस्ट
पूर्व मंत्री व अकाली दल के वरिष्ठ नेता विक्रम सिंह मजीठिया ने घटना को लेकर X पर पोस्ट किया। उन्होंने हमलावरों की सीसीटीवी फुटेज को शेयर करते हुए कहा कि आप के राज में कानूनी व्यवस्था बदहाल है। उन्होंने अपने पोस्ट में कहा आप के राज में ना किसान सुरक्षित हैं, ना कलाकार, ना व्यापारी और ना ही आम पंजाबी सुरक्षित हैं। पंजाब में अब सिर्फ गैंगस्टर सुरक्षित हैं। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें