फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट: सीएम भगवंत मान के ओएसडी पर भ्रष्टाचार के आरोपों की होगी सीबीआई जांच, दो माह में मांगी रिपोर्ट

Mon, 05 Oct 2026 11:09 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

ईडी ने पंजाब के डीजीपी को तीन पत्र लिखकर मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी राजबीर सिंह घुम्मन और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ भ्रष्टाचार में शामिल होने के आरोप में एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी। पंजाब पुलिस के मामला दर्ज न किए जाने के बाद हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई थी।
विज्ञापन
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने सीएम भगवंत मान के ओएसडी राजबीर सिंह घुम्मन और अन्य लोगों पर भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच सीबीआई को साैंप दी है। कोर्ट ने पंजाब के डीजीपी को ईडी की ओर से भेजे गए पत्रों की जांच सीबीआई को सौंपने के आदेश दिए हैं।  

 
विज्ञापन


कोर्ट ने वकील निखिल सराफ की ओर से दायर एक पीआईएल पर यह आदेश दिया। कोर्ट ने सीबीआई को दो महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

भाजपा ने साधा निशाना 
पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा सीएम भगवंत मान के करीबी सहयोगियों के खिलाफ ईडी के आरोपों की सीबीआई जांच के आदेश पर भाजपा ने निशाना साधा है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद संबित पात्रा ने कहा कि जब से आप सरकार सत्ता में आई है, हमने पंजाब में कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति देखी है। पिछले 48 घंटों में 4 हत्याएं हुई हैं। पंजाब के मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट, मैड संधू की हत्या कर दी गई। लुधियाना में तीन हत्याएं हुईं। मारे गए लोगों में एक पूर्व सरपंच भी शामिल था। अगर ऐसा किसी भाजपा शासित राज्य में हुआ होता, तो अरविंद केजरीवाल रैली निकालते, प्रेस कॉन्फ्रेंस करते और सरकार को हटाने की मांग करते। अरविंद केजरीवाल और आप का यह दोहरा रवैया नहीं चलेगा। 

बेईमान मान के ताैर पर जाने जाएंगे भगवंत मान
वहीं रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि कट्टर ईमानदार होने का खेल 22 फरवरी को शुरू हुआ था। उससे पहले चुनाव के बाद पांच साल बीत गए, और आज अक्तूबर में हाईकोर्ट का जो फैसला आया है, उसने उनकी असलियत सामने ला दी है। उनका असली चेहरा सामने आने में पांच साल लग गए। इसलिए आज, भगवंत मान अब मान साहब नहीं रहे। आज आप बेईमान मान के तौर पर जाने जाएंगे। आप बेईमान मान के तौर पर जाने जाएंगे। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें