फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: बाइक खड़ी करने के विवाद में युवक की हत्या

Sun, 06 Sep 2026 06:30 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। अजनाला कस्बे के डल्ला राजपूतां गांव में मामूली विवाद के चलते एक युवक की तेजधार हथियार से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान कुलजीत सिंह के रूप में हुई है। परिजन का आरोप है कि यह हत्या एक दिन पहले बाइक खड़ी करने को लेकर हुए झगड़े की रंजिश में की गई है।

पुलिस को सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। शनिवार को कुलजीत सिंह अपने परिवार के सदस्य के साथ बाइक से कहीं जा रहे थे। रास्ते में उनकी बाइक बंद हो गई थी। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने बाइक को सड़क से हटाने के लिए कहा। इस बात पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। परिवार के अनुसार, विवाद बढ़ने पर सत्ता सिंह ने बीच-बचाव का प्रयास किया। उन्हें भी मारपीट का शिकार होना पड़ा और गंभीर चोटों के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों का कहन है कि इसी विवाद के बाद दूसरे पक्ष ने रंजिश रखी। उन्होंने कुलजीत सिंह को निशाना बनाया और तेजधार हथियार से हमला कर दिया। हमले में कुलजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बाद में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने इस मामले में एक मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार रेड की जा रही है। इस घटना के बाद से कुलजीत सिंह के परिवार में गहरा मातम पसरा हुआ है। परिवार के सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें