फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अमृतसर में आरपीजी रॉकेट लॉन्चर और 15 किलो से अधिक नशीले पदार्थ बरामद, सात पकड़े

Tue, 10 Nov 2026 05:00 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर

सार

केंद्रीय एजेंसी के साथ संयुक्त ऑपरेशन में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ड्रोन और जीपीएस ट्रैकर भी मिले हैं। विदेश में बैठे हैंडलरों के इशारे पर हथियार और नशा तस्करी का नेटवर्क चल रहा था।
विज्ञापन
बरामद हथियार और नशीले पदार्थ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीमावर्ती जिले में हथियारों और नशे की तस्करी के लिए सक्रिय नेटवर्क पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। केंद्रीय एजेंसी के साथ मिलकर चलाए गए संयुक्त ऑपरेशन में पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से आरपीजी रॉकेट लॉन्चर, दो अवैध पिस्तौल और 106 कारतूस बरामद किए हैं। इसके साथ ही 7 किलो 904 ग्राम हेरोइन, 5 किलो 152 ग्राम अफीम और 2 किलो 344 ग्राम आसीई (मेथामफेटामाइन) भी जब्त की गई है।

विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस के अनुसार, बरामदगी में एक ड्रोन, जीपीएस  ट्रैकर और पांच मोबाइल फोन भी शामिल हैं। बरामद आरपीजी का वजन 22 नेटो बताया गया है। इस कार्रवाई से सीमावर्ती क्षेत्र में हथियारों और नशीले पदार्थों की सप्लाई करने वाले नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।

डीजीपी गौरव यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर ऑपरेशन की जानकारी साझा की। शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी विदेश में बैठे हैंडलरों के संपर्क में थे। इन हैंडलरों के निर्देश पर हथियारों और नशीले पदार्थों की खेप आगे पहुंचाई जाती थी। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद हथियार और नशे की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था।

तीन थानों में दर्ज किए गए केस
पुलिस ने इस संबंध में थाना घरिंडा, लोपोके और भिंडी सैदा में अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों, हथियारों के स्रोत और नशे के खरीदारों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन

14 अवैध पिस्तौल के साथ छह आरोपी गिरफ्तार
अमृतसर पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी और गैंगस्टरों से जुड़े नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 14 अवैध पिस्तौल बरामद करने का दावा किया है। यह कार्रवाई थाना सिविल लाइन और थाना छेहरटा क्षेत्र में दो अलग-अलग अभियानों के तहत की गई।




पुलिस कमिश्नर हरमनबीर सिंह गिल ने बताया कि पुलिस ने सबसे पहले बॉबी सिंह को गिरफ्तार किया। उससे पूछताछ के आधार पर रविंदर सिंह उर्फ मना, गुरप्रीत सिंह उर्फ प्रीत और अजय सिंह उर्फ काका सहित अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। दूसरे अभियान में पंचकूला निवासी स्वर्ण सिंह को पकड़ा गया। उसके कब्जे से आठ पिस्तौल बरामद हुईं, जबकि अन्य पांच आरोपियों से छह हथियार मिले।

पुलिस कमिश्नर के अनुसार पूछताछ में सामने आया कि बॉबी सिंह और स्वर्ण सिंह पाकिस्तान में बैठे बदमाशों के संपर्क में थे। आरोपियों की योजना इन हथियारों की सप्लाई हरियाणा, राजस्थान और अन्य क्षेत्रों में करने की थी। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है। मामले में आगे और गिरफ्तारियां तथा हथियारों की बरामदगी होने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें