फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंडियाला गुरु में अवैध पटाखा फैक्टरी का भंडाफोड़: किराये के मकान में चल रहा था काम, तीन आरोपी गिरफ्तार

Mon, 19 Oct 2026 03:15 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर

सार

डीएसपी बलजीत सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि वडाला पुलिस चौकी के प्रभारी एएसआई जतिंदर पाल को सूचना मिली थी कि घनी आबादी वाले इलाके में एक किराये के मकान में बिना अनुमति और सुरक्षा मानकों का पालन किए पटाखे बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
बरामद पटाखे - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जंडियाला गुरु पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए वडाला में किराये के मकान में चल रही पटाखा बनाने की इकाई का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से पटाखे बनाने की सामग्री बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


वहीं, नेशनल हाईवे पर हवेली के पास नाकाबंदी के दौरान चार संदिग्धों को रोककर उनके कब्जे से 9 एमएम ग्लॉक पिस्तौल, मैगजीन, तीन कारतूस और 1.05 लाख रुपये की हवाला राशि बरामद की गई।

विज्ञापन


डीएसपी बलजीत सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि वडाला पुलिस चौकी के प्रभारी एएसआई जतिंदर पाल को सूचना मिली थी कि घनी आबादी वाले इलाके में एक किराये के मकान में बिना अनुमति और सुरक्षा मानकों का पालन किए पटाखे बनाए जा रहे हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने छापेमारी की। मौके से 1,200 हवाई, 300 ग्राम पोटाश, कोयला, 1,550 किलोग्राम निंजा सामग्री और पटाखे बनाने में इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक के उपकरण बरामद किए गए। पुलिस ने साहिब सिंह, शिवा और कलबीर सिंह को गिरफ्तार किया है। थाना जंडियाला गुरु में एफआईआर नंबर 335 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मकान मालिक के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।

दूसरी कार्रवाई में एएसआई तरजिंदर सिंह की अगुवाई में पुलिस ने नेशनल हाईवे पर हवेली के पास नाकाबंदी के दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार संदिग्धों को पकड़ा। मोबाइल फोन की शुरुआती जांच में पाकिस्तान में बैठे संदिग्ध तत्वों से संपर्क के संकेत मिलने का दावा किया गया है। पुलिस आरोपियों से हथियारों की सप्लाई और अन्य संपर्कों के संबंध में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


डीएसपी बलजीत सिंह ने लोगों से अपील की कि वे त्योहारों के दौरान ग्रीन पटाखों का इस्तेमाल करें और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए शांति व भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें