फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर पुलिस ने पकड़े आठ तस्कर: तीन अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क पर वार, अवैध पिस्तौल और कारतूस बरामद

Wed, 07 Oct 2026 02:25 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर

सार

गिरफ्तार आरोपी विदेश में बैठे हथियार तस्करों के संपर्क में थे। आरोपी इनसे अवैध हथियार हासिल कर आगे आपराधिक तत्वों तक पहुंचाते थे। जांच के दौरान हथियारों की सप्लाई से जुड़े कुछ अन्य सहयोगियों के बारे में भी जानकारी मिली है।
 
विज्ञापन
आरोपियों से बरामद हथियार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर जिला शहरी पुलिस ने अवैध हथियारों की सप्लाई से जुड़े तीन नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 15 अवैध पिस्तौल और 15 कारतूस बरामद किए हैं।

विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी विदेश में बैठे हथियार तस्करों के संपर्क में थे। आरोपी इनसे अवैध हथियार हासिल कर आगे आपराधिक तत्वों तक पहुंचाते थे। जांच के दौरान हथियारों की सप्लाई से जुड़े कुछ अन्य सहयोगियों के बारे में भी जानकारी मिली है।

पुलिस ने इस संबंध में थाना कैंट, थाना इस्लामाबाद और थाना छेहरटा में अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर हथियारों की सप्लाई के पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। जांच में हथियार कहां से मंगवाए गए और किन लोगों तक पहुंचाए जाने थे, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, अवैध हथियारों की सप्लाई और इनके आपराधिक गतिविधियों में इस्तेमाल को रोकने के लिए जांच आगे भी जारी रहेगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें