अंकित बालियान हत्याकांड की जांच में पुलिस ने गोगी गैंग के दोस्ती और रिश्तेदारी के नेटवर्क का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक इसी नेटवर्क के जरिए शूटर और मददगार चुने गए और वारदात को अंजाम देने की रणनीति बनाई गई।
हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड की जांच में गोगी गैंग के कथित दोस्ती और रिश्तेदारी के नेटवर्क की परतें खुलने का दावा पुलिस ने किया है। पुलिस के अनुसार गैंग ने अपनी गतिविधियों को छिपाने के लिए सीधे बाहरी लोगों पर भरोसा करने के बजाय दोस्तों और रिश्तेदारों को ही अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपीं। किसी को दोस्ती के नाम पर गैंग से जोड़ा गया तो किसी को रिश्तेदारी के भरोसे जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन
2 of 7
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस का दावा- रिश्तों के भरोसे खड़ा किया नेटवर्क
पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह के अनुसार, जांच में सामने आया है कि कनाडा में बैठा गैंग सदस्य चिराग, गोगी गैंग के सरगना भोलू का भतीजा है। इसी तरह अमेरिका में बैठा मोंटी, जितेंद्र गोगी का भतीजा बताया गया है। करनाल जेल में बंद राकेश उर्फ पंपू को भी वांछित एक लाख रुपये के इनामी शूटर सत्यम का दूर का रिश्तेदार बताया जा रहा है।
विज्ञापन
3 of 7
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान
- फोटो : अमर उजाला
शूटरों के बीच भी दोस्ती का कनेक्शन
जांच में सोनीपत के शूटर मोहित और सुमित के बीच दोस्ती का कनेक्शन सामने आने की बात कही गई है। पुलिस का कहना है कि दोनों को दोस्ती की दुहाई देकर गैंग से जोड़ा गया। इसी तरह सत्यम और आर्यन को भी आपस में दोस्त बताया गया है। पुलिस के मुताबिक दोनों को भी इसी दोस्ती के आधार पर नेटवर्क का हिस्सा बनाया गया।
4 of 7
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान
- फोटो : अमर उजाला
तिहाड़ में बंद रोहित भी रिश्तेदार बताया गया
पुलिस के अनुसार दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद रोहित भी भोलू का रिश्तेदार है। पुलिस का मानना है कि दोस्ती और रिश्तेदारी के नेटवर्क के जरिए गैंग ने अपने बीच भरोसे की एक ऐसी कड़ी तैयार की, जिससे बाहरी लोगों की भूमिका कम हो और पुलिस के लिए सीधे मुख्य नेटवर्क तक पहुंचना मुश्किल हो।
विज्ञापन
5 of 7
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान
- फोटो : अमर उजाला
चार रिश्तेदारों की भूमिका भी जांच में
एसपी के मुताबिक पानीपत और सोनीपत में भोलू और पंपू से जुड़े चार रिश्तेदारों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस इन लोगों के मोबाइल संपर्क, गतिविधियों और हत्याकांड से जुड़े संभावित लिंक की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
6 of 7
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस खंगाल रही नेटवर्क की पूरी कड़ी
जांच में पुलिस अब यह जोड़ने की कोशिश कर रही है कि किस व्यक्ति को क्या जिम्मेदारी दी गई, शूटरों तक निर्देश कैसे पहुंचे और वारदात से पहले कौन-कौन लोग एक-दूसरे के संपर्क में थे।
पुलिस के अनुसार दोस्ती और रिश्तेदारी के इस नेटवर्क ने कथित तौर पर शूटरों की व्यवस्था, मदद, संपर्क और वारदात के बाद बच निकलने की रणनीति तैयार करने में भूमिका निभाई।
अंकित हत्याकांड में नेटवर्क की भूमिका अहम
अंकित बालियान हत्याकांड की जांच अब केवल शूटरों की पहचान और गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है। पुलिस कथित गैंग नेटवर्क की संरचना, रिश्तेदारों और दोस्तों के संपर्क तथा वारदात में उनकी संभावित भूमिका की भी जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि इस नेटवर्क में कौन-कौन लोग सीधे तौर पर शामिल थे।