फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में कत्ल और सुसाइड: 'मेरी न हुई तो किसी और की नहीं...', चेहरा था पुराना, मगर इस बार साथ था मौत का सामान

Tue, 22 Sep 2026 03:11 PM IST
Sharukh Khan पूर्णेश वर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी स्कूल गोलीकांड: यूपी के लखीमपुर खीरी में सोमवार को हुई शिक्षिका की हत्या और आरोपी के खुदकुशी करने के मामले में नया खुलासा हुआ है। आरोपी सऊद मुलाकात के बहाने बैग में मौत का सामान लेकर स्कूल पहुंचा था। बरामद असलहे साजिश का संकेत दे रहे हैं। पुलिस आरोपी की सोशल मीडिया पोस्ट खंगाल रही है।
विज्ञापन
1 of 12
lakhimpur murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
लखीमपुर खीरी के चिल्ड्रेंस एकेडमी में सोमवार को सऊद का पहुंचना पहली नजर में सामान्य लगा। वह पहले भी शिक्षिका निशात फातिमा से मिलने स्कूल आता-जाता रहता था। इसी परिचय के चलते वह सोमवार को भी स्कूल में दाखिल हो गया, लेकिन इस बार वह मौत का सामान भी साथ लाया था। घटनास्थल से असलहे बरामद होने के बाद पुलिस की जांच अब इस बिंदु पर भी टिक गई है कि आखिर वह वारदात के लिए कितनी तैयारी करके स्कूल पहुंचा था।

स्कूल के भीतर पहुंचने के बाद सऊद ने निशात से कुछ देर बात की। इसके बाद दोनों पहली मंजिल पर सीनियर केजी-बी के सामने कॉरिडोर में पहुंचे। बातचीत के दौरान ही सऊद ने तमंचा निकाल लिया। गोली चलते ही स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। वारदात को अंजाम देने के बाद उसने खुद को भी गोली मार ली।
विज्ञापन

2 of 12
इसी स्कूल में शिक्षिका की हत्या कर युवक ने की खुदकुशी, जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मौके पर फोरेंसिक टीम के पहुंचने के बाद जांच शुरू हुई तो दो तमंचे, चार खोखे और एक कारतूस मिला। हथियार और कारतूस 315 बोर के बताए गए हैं। एक व्यक्ति का स्कूल में दो तमंचों के साथ पहुंचना इस बात की ओर इशारा करता है कि वारदात से पहले उसने पूरी तैयारी की थी। हालांकि, हथियार कब और कहां से जुटाए गए, यह पुलिस की जांच से ही साफ होगा।
विज्ञापन

3 of 12
इसी स्कूल में शिक्षिका की हत्या कर युवक ने की खुदकुशी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हथियार लेकर स्कूल तक पहुंचने की कड़ी भी अहम
जांच में यह पहलू भी अहम है कि सऊद हथियार लेकर स्कूल तक कैसे पहुंचा। वह पहले भी शिक्षिका से मिलने आता-जाता था, इसलिए सोमवार को उसका स्कूल पहुंचना असामान्य नहीं लगा, लेकिन इस बार उसके पास दो तमंचे थे। स्कूल के भीतर पहली मंजिल तक पहुंचने के बाद उसने शिक्षिका से बात की और फिर वारदात कर दी।

 

4 of 12
सिक्षिका निशात की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस अब घटना से पहले के उसके संपर्क, आने-जाने और सोशल मीडिया गतिविधियों के साथ हथियारों की कड़ी जोड़ने में जुटी है। कुछ मिनटों में हुई वारदात के पीछे कितनी तैयारी थी और उसने कब यह फैसला किया, इन सवालों के जवाब जांच के आगे बढ़ने के साथ सामने आएंगे।
विज्ञापन

5 of 12
आरोपी मोहम्मद सऊद अंसारी की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मेरी नहीं हुई तो किसी और की नहीं होने दूंगा
एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने बताया कि चार-पांच दिन पहले सऊद ने निशात फातिमा को धमकी दी थी कि वह उसकी नहीं हुई तो उसे किसी और की नहीं होने देगा। इस पर निशात ने अपनी मां से पूरी बात बताई और पुलिस से शिकायत करने की बात कही थी। हालांकि, दोनों परिवारों के बीच के करीबी रिश्तों को देखते हुए निशात की मां ने उसे शिकायत करने से मना करते हुए सऊद के पिता को कॉल कर पूरी बात बताई थी। 
 
विज्ञापन

6 of 12
इसी स्कूल में शिक्षिका की हत्या कर युवक ने की खुदकुशी, जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सुलगते सवाल
गेट पर तैनात गार्ड ने सऊद को क्यों नहीं रोका।
जहां टिफिन बॉक्स की जांच होती है, वहां आरोपी के बैग की तलाशी क्यों नहीं ली गई।
असलहे और कारतूस कहां से आया।
धमकी के बाद क्यों सजग नहीं हुई शिक्षिका?
 
विज्ञापन

7 of 12
इसी स्कूल में शिक्षिका की हत्या कर युवक ने की खुदकुशी, युवती की मां - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शिक्षिका की हत्या के बाद खुदकुशी
यूपी के लखीमपुर खीरी के कलक्ट्रेट के निकट शाहपुरा कोठी स्थित चिल्ड्रेस एकेडमी में सोमवार पूर्वाह्न 11:10 बजे घुसे युवक ने शिक्षिका की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। एक-एक कर चार गोलियां तड़तड़ाईं तो स्कूल में दहशत फैल गई। स्टाफ ने 400 से अधिक बच्चों को कमरों में सुरक्षित किया।

 

8 of 12
सिक्षिका निशात की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि युवक का शिक्षिका से प्रेम प्रसंग था। इधर, कुछ दिनों से शिक्षिका ब्रेकअप करना चाहती थी। वह नहीं मानी तो युवक ने खौफनाक कदम उठा लिया। 

9 of 12
स्कूल में शिक्षिका की हत्या और युवक की खुदकुशी के बाद बच्चे और स्टाफ दहशत में आ गया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चिल्ड्रेस एकेडमी स्कूल में सोमवार को शिक्षण कार्य चल रहा था। इसी दौरान मोहल्ला नौरंगाबाद निवासी मोहम्मद सऊद अंसारी (28) शिक्षिका मोहल्ला हिदायत नगर निवासी निशात फातिमा (26) से मिलने की बात कहकर परिसर में दाखिल हुआ। 

10 of 12
स्कूल में शिक्षिका की हत्या और युवक की खुदकुशी के बाद बच्चे और स्टाफ दहशत में आ गया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दोनों ने कुछ देर बातचीत की, फिर वे पहली मंजिल पर सीनियर केजी कक्षा के बाहर कॉरिडोर में पहुंचे। वहां बातचीत के दौरान अचानक सऊद ने 315 बोर के तमंचे से शिक्षिका पर फायर झोंक दिया। शिक्षिका बचाव में भागी तो युवक ने उस पर दो और गोलियां दाग दीं। 

11 of 12
स्कूल में शिक्षिका की हत्या और युवक की खुदकुशी के बाद जांच में जुटी पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके साथ ही उसने खुद की कनपटी पर भी गोली मार ली, जो आर पार हो गई। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर डीएम अंजनी कुमार सिंह व एसपी डॉ. ख्याति गर्ग मौके पर पहुंची। पुलिस को मौके से दो तमंचे, एक कारतूस और चार खोखे मिले हैं। 

 
विज्ञापन

12 of 12
इसी स्कूल में शिक्षिका की हत्या कर युवक ने की खुदकुशी, जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इससे आशंका जताई जा रही है कि दो असलहे और पांच कारतूस लेकर आया था। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने मृतक सऊद अंसारी, उसके पिता कय्यूम अंसारी व कय्यूम की पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें