पानी की बोतल पर बने नंबर या दूसरे निशान सिर्फ डिजाइन नहीं होते। बल्कि, इनसे प्लास्टिक के प्रकार, उसके इस्तेमाल और रीसाइक्लिंग से जुड़ी अहम जानकारी मिल सकती है। इसलिए इनके बारे में हर किसी को जरूर जानना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 10
क्यों लिखे होते हैं पानी की बोतल पर ये नंबर?
- फोटो : Amar Ujala AI
बाजार से पैक्ड पानी की बोतल खरीदते समय ज्यादातर लोग केवल ब्रांड, कीमत और एक्सपायरी डेट देखते हैं, लेकिन बोतल पर बने कुछ छोटे-छोटे नंबर और निशान भी काफी महत्वपूर्ण होते हैं।
उदाहरण के लिए आपने प्लास्टिक की बोतल के नीचे बना तीर वाला त्रिकोण जरूर देखा होगा जिसके अंदर एक नंबर लिखा होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं ये नंबर क्या होता है और क्या दर्शाता है। चलिए जानते हैं पानी की बोतल पर दिए हुए इस नंबर का क्या मतलब होता है। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन
2 of 10
क्यों लिखे होते हैं पानी की बोतल पर ये नंबर?
- फोटो : Adobe Stock
क्या होता है बोतल के नीचे लिखे नंबर का मतलब?
दरअसल, प्लास्टिक की बोतल के नीचे बना तीर वाला त्रिकोण आपने जरूर देखा होगा जिसके इसके अंदर एक नंबर लिखा होता है
इसे Resin Identification Code (RIC) कहा जाता है
यह नंबर बताता है कि बोतल या कंटेनर किस तरह के प्लास्टिक से बना है
हालांकि, इस नंबर का मतलब यह नहीं है कि प्लास्टिक कितनी बार रीसायकल हो चुका है
विज्ञापन
3 of 10
क्यों लिखे होते हैं पानी की बोतल पर ये नंबर?
- फोटो : AI Generated
1 लिखा है तो क्या मतलब है?
अगर त्रिकोण के अंदर 1 लिखा है, तो प्लास्टिक PET यानी Polyethylene Terephthalate है
पानी और दूसरे पेय पदार्थों की बोतलों में PET का इस्तेमाल बहुत आम है
ऐसी बोतलें आम तौर पर हल्की और पारदर्शी होती हैं
इन्हें इस्तेमाल के बाद उचित तरीके से रीसाइक्लिंग के लिए भेजा जाना चाहिए
4 of 10
क्यों लिखे होते हैं पानी की बोतल पर ये नंबर?
- फोटो : AI Generated
नंबर 2 का क्या मतलब है?
त्रिकोण के अंदर 2 होने पर यह HDPE यानी High-Density Polyethylene) प्लास्टिक होता है
इसका इस्तेमाल दूध की बोतल, शैंपू की बोतल, डिटर्जेंट कंटेनर और कई अन्य पैकेजिंग में किया जाता है
विज्ञापन
5 of 10
क्यों लिखे होते हैं पानी की बोतल पर ये नंबर?
- फोटो : AI Generated
नंबर 3 क्या कहता है?
3 नंबर का मतलब PVC यानी Polyvinyl Chloride है
यह पाइप, केबल और कुछ पैकेजिंग सामग्री में इस्तेमाल होता है
विज्ञापन
6 of 10
क्यों लिखे होते हैं पानी की बोतल पर ये नंबर?
- फोटो : AI Generated
4 नंबर क्यों दिया होता है?
4 नंबर LDPE यानी Low-Density Polyethylene को दर्शाता है
प्लास्टिक बैग, फिल्म और कुछ लचीली पैकेजिंग में इसका इस्तेमाल किया जाता है
विज्ञापन
7 of 10
क्यों लिखे होते हैं पानी की बोतल पर ये नंबर?
- फोटो : AI Generated
5 नंबर का क्या मतलब होता है?
5 नंबर का मतलब PP Polypropylene है
यह कई खाद्य कंटेनर, ढक्कन और दूसरे प्लास्टिक उत्पादों में इस्तेमाल होता है
8 of 10
क्यों लिखे होते हैं पानी की बोतल पर ये नंबर?
- फोटो : AI Generated
6 नंबर क्यों दिया जाता है?
6 नंबर PS यानी Polystyrene को दर्शाता है
इसका इस्तेमाल कुछ डिस्पोजेबल कप, पैकेजिंग और फोम उत्पादों में होता है
9 of 10
क्यों लिखे होते हैं पानी की बोतल पर ये नंबर?
- फोटो : AI Generated
7 नंबर क्या होता है?
अगर 7 नंबर लिखा है, तो इसका मतलब Other होता है।
इस श्रेणी में ऐसे प्लास्टिक आते हैं जो पहले 6 वर्गों में शामिल नहीं हैं
क्यों लिखे होते हैं पानी की बोतल पर ये नंबर?
- फोटो : Adobe Stock
सिर्फ नंबर देखकर न करें फैसला
यह बात समझना जरूरी है कि बोतल पर बना रीसाइक्लिंग त्रिकोण अपने आप में यह गारंटी नहीं देता कि उत्पाद आपके इलाके में रीसाइक्लिंग के लिए स्वीकार किया जाएगा
पानी की बोतल खरीदते समय लेबल, पैकेजिंग की जानकारी, कब बना, कब एक्सपायर होगा, कंपनी की जानकारी आदि चीजें देखनी चाहिए