फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम विश्कर्मा योजना से जुड़ेंगे तो मिलते हैं 500 रुपये समेत कई लाभ, चेक करें क्या आपको मिलेंगे या नहीं

Thu, 08 Oct 2026 11:47 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Vishwakarma Yojana: पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़े कारीगरों को कौशल प्रशिक्षण के दौरान रोजाना 500 रुपये स्टाइपैंड दिया जाता है। इसके अलावा टूलकिट के लिए 15000 रुपये और कारोबार के लिए लोन की सुविधा भी मिलती है।
विज्ञापन
1 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता क्या है? - फोटो : Amar Ujala AI
देश में बड़ी संख्या में लोग अपने पारंपरिक हुनर के जरिए रोजी-रोटी कमाते हैं> ऐसे कारीगरों को अपने काम को आगे बढ़ाने और नई तकनीक सीखने में मदद देने के लिए केंद्र सरकार प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना चलाती है।

इस योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को उनके काम से जुड़ी ट्रेनिंग के साथ कई तरह के फायदे दिए जाते हैं। खास बात यह है कि योजना से जुड़ने वाले लाभार्थियों को प्रशिक्षण के दौरान रोजाना 500 रुपये स्टाइपैंड भी मिलता है। चलिए जानते हैं पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत मिले वाले फायदों के बारे में। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना में क्या लाभ मिलते हैं? - फोटो : Adobe Stock
कौन लोग इस योजना से जुड़ सकते हैं?
  • इनमें लोहार, फिशिंग नेट निर्माता, मूर्तिकार, धोबी, दर्जी, ताला बनाने वाले और मोची या जूता बनाने वाले कारीगर शामिल हैं
  • नाई, नाव निर्माता, पत्थर तोड़ने वाले, टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले, गुड़िया और खिलौना निर्माता भी योजना के दायरे में आते हैं
  • हथौड़ा और टूलकिट निर्माता, मालाकार, राजमिस्त्री, पत्थर तराशने वाले और अस्त्रकार भी इसके लिए पात्र हैं
विज्ञापन

3 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना में क्या लाभ मिलते हैं? - फोटो : Adobe Stock
क्यों दिए जाते हैं 500 रुपये?
  • पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत लाभार्थियों को एडवांस ट्रेनिंग दी जाती है
  • इस प्रशिक्षण में उन्हें अपने पारंपरिक काम से जुड़े एडवांस स्किल्स सिखाए जाते हैं, ताकि वे अपने हुनर को बेहतर तरीके से इस्तेमाल कर सकें
  • इसी ट्रेनिंग के लिए उन्हें तब तक रोजाना 500 रुपये स्टाइपैंड के तौर पर दिए जाते हैं, जब तक ये ट्रेनिंग चलती है

4 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना में क्या लाभ मिलते हैं? - फोटो : Adobe Stock
15000 रुपये क्यों और किसे दिए जाते हैं?
  • पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़े लाभार्थियों को अपने काम से संबंधित जरूरी सामान खरीदने के लिए टूलकिट के लिए भी आर्थिक मदद दी जाती है
  • इसके तहत प्रत्येक लाभार्थी को 15000 रुपये दिए जाते हैं
  • इस राशि का इस्तेमाल आप अपने काम की जरूरत के मुताबिक, टूलकिट खरीदने में कर सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना में क्या लाभ मिलते हैं? - फोटो : Adobe Stock
कितना और किसलिए मिलता है लोन?
  • अगर आप बतौर लाभार्थी अपना कोई काम शुरू करना या उसे आगे बढ़ाना चाहते हैं तो आप इस योजना के तहत 3 लाख रुपये तक का लोन सस्ती ब्याज दर पर ले सकते हैं
  • इसके तहत पहले 1 लाख रुपये का लोन 18 महीनों के लिए लिया जा सकता है
  • इसके बाद लाभार्थी अतिरिक्त 2 लाख रुपये का लोन भी ले सकता है, जिसे 30 महीनों में रिटर्न करना होता है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें