Can Refrigerator Blast: आज के समय बहुत से घरों में फ्रिज लोगों की प्राथमिक जरूरत का हिस्सा बन चुका है। मगर हाल के दिनों में देश के अलग-अलग हिस्सों से फ्रिज में अचानक धमाका और आग लगने की कई घटनाएं सामने आई हैं, जिसने आम लोगों को चिंता में डाल दिया है।
दरअसल, बहुत से लोग यह मानते हैं कि फ्रिज में कोई ब्लास्ट नहीं हो सकता, जबकि सच्चाई यह है कि लापरवाही और गलत रखरखाव के कारण यह घरेलू उपकरण भी एक बड़े हादसे का कारण बन सकता है। फ्रिज के पीछे लगा कंप्रेसर और उसमें भरी जाने वाली ज्वलनशील गैस अगर सही तरीके से काम न करे या ओवरहीट हो जाए, तो इसमें भयानक विस्फोट हो सकता है।