Mahanavami 20 October 2026: इस साल 19 और 20 अक्तूबर को नवमी तिथि पड़ने के कारण लोगों के बीच कन्या पूजन और दशहरा की तारीख को लेकर असमंजस बना रहा। अब आज विजयदशमी यानी दशहरा मनाने की घोषणा के साथ ये दुविधा दूर हुई। दरअसल, शारदीय नवरात्रि की महानवमी का विशेष धार्मिक महत्व होता है। मान्यता है कि इस दिन मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा करने और कन्याओं को भोजन कराने से देवी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। कन्या पूजन करने से मनोवांछित फल मिलने और घर में सुख-समृद्धि आने की भी मान्यता है। इस बार नवमी तिथि दो दिनों में पड़ रही है, ऐसे में सवाल है कि आज यानी 20 अक्तूबर को नवमी कितने बजे तक रहेगी और कन्या पूजन के लिए कौन-सा समय शुभ रहेगा। आइए जानते हैं महानवमी की तिथि, कन्या पूजन का समय और दशहरा मनाने की सही तारीख।