फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बप्पा स्पेशल भोग रेसिपी: गणेश चतुर्थी पर मोदक कैसे बनाएं? स्वाद ऐसा कि हर कोई दोबारा मांगेगा प्रसाद

Sun, 13 Sep 2026 01:12 PM IST
Shruti Gaur लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Ganesh Chaturthi Modak Recipes: अगर आप बप्पा के भोग के लिए घर पर मोदक बनना चाहते हैं तो यहां हम आपको उसकी सबसे आसान रेसिपी देंगे। 
विज्ञापन
1 of 6
मोदक कैसे बनाएं? - फोटो : AI
Ganesh Chaturthi Modak Recipes: गणेश चतुर्थी का त्योहार भगवान गणेश की पूजा-अर्चना और उन्हें प्रिय भोग अर्पित करने के लिए खास माना जाता है। इस अवसर पर मोदक का भोग लगाने की परंपरा है। मान्यता है कि मोदक भगवान गणेश को बेहद प्रिय है, इसलिए पूजा के दौरान भक्त बप्पा को अलग-अलग तरह के मोदक अर्पित करते हैं। 

अगर आप भी इस गणेश चतुर्थी पर बाजार से मोदक खरीदने के बजाय घर पर अपने हाथों से बनाकर बप्पा को भोग लगाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है। कुछ आसान सामग्री की मदद से स्वादिष्ट मोदक तैयार किए जा सकते हैं। 

खास बात यह है कि घर पर बनाए गए मोदक में आप मिठास अपनी पसंद के अनुसार रख सकते हैं। तो आइए जानते हैं घर पर आसानी से बनने वाले स्वादिष्ट मोदक की सरल रेसिपी, जिसे आप गणेश चतुर्थी के मौके पर जरूर ट्राई कर सकते हैं।
 
विज्ञापन

2 of 6
मोदक कैसे बनाएं? - फोटो : AI
मोदक बनाने के लिए सामग्री
  • चावल का आटा – 1 कप
  •  नारियल का बुरादा – 1 कप
  •  गुड़ – ¾ कप
  • इलायची पाउडर – ½ चम्मच
  •  घी – 1 चम्मच
  • नमक – एक चुटकी
  • पानी – जरूरत के अनुसार

 
विज्ञापन

3 of 6
मोदक कैसे बनाएं? - फोटो : AI
मोदक बनाने की आसान विधि

 सबसे पहले एक पैन में थोड़ा घी गर्म करें और उसमें कद्दूकस किया हुआ नारियल डालकर हल्का भून लें। अब इसमें गुड़ डालें और धीमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक गुड़ अच्छी तरह पिघलकर नारियल के साथ मिल न जाए। इसमें इलायची पाउडर डालकर गैस बंद कर दें और मिश्रण को ठंडा होने दें।
 

4 of 6
मोदक कैसे बनाएं? - फोटो : AI

 अब एक बर्तन में पानी गर्म करें और उसमें एक चुटकी नमक व थोड़ा घी डालें। पानी उबलने लगे तो धीरे-धीरे चावल का आटा डालकर अच्छी तरह मिलाएं। गैस बंद करके मिश्रण को कुछ मिनट ढककर रखें। हल्का ठंडा होने पर इसे हाथों से अच्छी तरह गूंथकर नरम आटा तैयार कर लें।

 
विज्ञापन

5 of 6
मोदक कैसे बनाएं? - फोटो : AI
अब आटे की छोटी लोई बनाकर उसे कटोरी जैसा आकार दें। इसमें तैयार नारियल-गुड़ की फिलिंग भरें और किनारों को मोड़ते हुए मोदक का आकार दें। सभी मोदक तैयार होने के बाद इन्हें स्टीमर में करीब 10-15 मिनट तक भाप में पकाएं। तैयार मोदक को प्लेट में निकालें और घी की कुछ बूंदें डालकर बप्पा को भोग लगाएं। आप चाहें तो मोदक मोल्ड का इस्तेमाल करके भी इसे तैयार कर सकते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मोदक कैसे बनाएं? - फोटो : AI

मोदक बनाते समय रखें ध्यान

 मोदक का आटा न ज्यादा सख्त रखें और न बहुत पतला। आटा नरम होगा तो मोदक आसानी से आकार लेगा। फिलिंग में गुड़ की मात्रा अपने स्वाद के अनुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं। भाप में पकाते समय मोदक के बीच थोड़ी जगह रखें, ताकि वे आपस में चिपकें नहीं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें