सीओपीडी की समस्या
- फोटो : Adobe Stock
सीओपीडी की समस्या को लेकर बरतें सावधानी
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, आमतौर पर फेफड़ों या सांस में होने वाली दिक्कतों को धूम्रपान या मौसम का असर समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता है। लेकिन अगर ये समस्या लगातार बनी रहती है तो समय रहते इसकी जांच जरूरी है। सीओपीडी जैसी बीमारियों को शुरुआत में अनदेखा करना आगे चलकर गंभीर समस्याओं का कारण बन सकता है।
- सीओपीडी यानी क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज फेफड़ों की ऐसी बीमारी है जिसमें सांस की नलियों में हवा का प्रवाह बाधित होने लगता है।
- समय के साथ यह बीमारी बढ़ती जाती है और सांस लेने में परेशानी ज्यादा होने लगती है।
अध्ययनों में धूम्रपान को सीओपीडी का सबसे बड़ा कारण माना जाता रहा है, लेकिन सिर्फ धूम्रपान करने वालों को ही यह बीमारी नहीं होती। लंबे समय तक धुंआ, वायु प्रदूषण या काम की जगह मौजूद धूल और रसायन भी फेफड़ों को नुकसान पहुंचा सकते हैं, इससे भी आपकी दिक्कतें बढ़ सकती हैं।