स्तन कैंसर महिलाओं में होने वाले सबसे आम प्रकार के कैंसर में से एक है, जिससे हर साल लाखों मौतें हो जाती हैं।
विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के मुताबिक हर साल इस कैंसर के 24 लाख से ज्यादा नए मामले सामने आते हैं और 6.94 लाख से अधिक महिलाएं मौत का शिकार होती हैं। समय रहते जांच हो जाए तो इसका इलाज और बीमारी के ठीक होने की संभावना काफी बढ़ जाती है।
अमर उजाला में प्रकाशित रिपोर्ट में हमने बताया कि ब्रेस्ट कैंसर के मामले में हर बार गांठ महसूस होना जरूरी नहीं है, गांठ न होने पर भी कैंसर हो सकता है। ब्रेस्ट कैंसर की जांच को लेकर माना जाता रहा है कि जितनी जल्दी बीमारी का पता चले, उतना ही बेहतर होता है। इस कैंसर का पता लगाने के लिए मेमोग्राफी टेस्ट कराया जाता है।
मेमोग्राफी की मदद से स्तन में ऐसे बदलाव भी दिखाई दे सकते हैं, जिन्हें केवल हाथ से जांच करने पर महसूस करना मुश्किल हो सकता है। कैंसर की जांच को लेकर ये रिपोर्ट आपके सोच को बदलने वाली हो सकती है।