बच्चों के लिए हेल्दी डाइट जरूरी
- फोटो : Freepik.com
बच्चों के विकास को कैसे दें बढ़ावा?
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, बच्चे की अच्छी ग्रोथ के लिए सिर्फ उसका वजन बढ़ना जरूरी नहीं है, बल्कि उसे संतुलित पोषण, पर्याप्त नींद और रोजाना शारीरिक गतिविधि भी मिलनी चाहिए।
- खाने में दाल, दूध, अंडा, हरी सब्जियां, मौसमी फल, साबुत अनाज, मेवे और पर्याप्त प्रोटीन शामिल करें।
- बच्चों को बार-बार पैकेट वाले स्नैक्स, मीठे पेय और ज्यादा चीनी वाली चीजें देने से बचें।
- बच्चे की नींद भी उसकी ग्रोथ का अहम हिस्सा है। उम्र के मुताबिक पर्याप्त नींद मिलने से शरीर के विकास और रोजमर्रा की सक्रियता को सहारा मिलता है।
- इसके साथ बच्चे को रोज कुछ समय बाहर खेलने, दौड़ने या दूसरी शारीरिक गतिविधियों में लगाने की आदत डालें।
सबसे जरूरी बात यह है कि हर बच्चे की ग्रोथ एक जैसी नहीं होती। इसलिए समय-समय पर बच्चे की लंबाई, वजन और विकास को डॉक्टर की सलाह के अनुसार ट्रैक करें। अगर ग्रोथ अचानक रुकती दिखे या लंबे समय तक अपेक्षित बदलाव न हो, तो बाल रोग विशेषज्ञ से सलाह लें।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।