अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन को नया राष्ट्रपति मिलने की बात कहकर जेलेंस्की पर निशाना साधा है। वहीं, सऊदी पर हूती लड़ाकों के हमले को लेकर भी उनका बयान चर्चा में है। काला सागर में जहाज से बचाए गए तीन भारतीय स्वदेश लौट आए हैं। उधर, दिल्ली में सीजेपी के प्रदर्शन को लेकर हलचल तेज है। संगठन ने सरकार पर हमला बोलते हुए नेताओं की गुमशुदगी पर सवाल उठाए हैं और उनकी तुरंत रिहाई की मांग की है। बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार के खिलाफ आंदोलन का नेतृत्व करने वाले नाहिद इस्लाम ने भी भारतीय युवाओं के प्रदर्शन को समर्थन दिया है। वहीं, संयुक्त राष्ट्र ने इंसानी दिमाग तक पहुंच बनाने वाली तकनीक को लेकर गंभीर चिंता जताई है। अमिताभ बच्चन के नाम दर्ज गिनीज रिकॉर्ड भी चर्चा में है। इधर, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर इंडिया ब्लॉक सोमवार को मार्च निकालेगा और मुख्य न्यायाधीश को ज्ञापन सौंपेगा। अहमदाबाद में खुले नाले में गिरी नौ साल की बच्ची की तलाश जारी है। रिहाई के बाद अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री से सवाल पूछे हैं। वहीं, क्रिकेट में भारत और वेस्टइंडीज के मुकाबले में अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और श्रेयस अय्यर के रिकॉर्ड पर नजर रहेगी। एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें-
'यूक्रेन को मिलना चाहिए नया राष्ट्रपति': जेलेंस्की से खफा हुए ट्रंप; सऊदी पर हूती लड़ाकों के हमले पर क्या कहा?
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की पर निशाना साधते हुए कहा है कि यूक्रेन को नया राष्ट्रपति चुनना चाहिए। ट्रंप का आरोप है कि जेलेंस्की रूस के साथ युद्ध खत्म करने के लिए समझौता नहीं कर पा रहे हैं। इसी बीच, ट्रंप ने सऊदी अरब पर हालिया हमलों के बाद हूती लड़ाकों के खिलाफ कार्रवाई में शामिल होने की संभावना भी जताई है। उन्होंने कहा कि अमेरिका ऐसा कर सकता है, लेकिन अभी कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। ट्रंप के दोनों बयान ऐसे समय आए हैं, जब यूक्रेन में रूसी हमले जारी हैं और पश्चिम एशिया में भी सुरक्षा तनाव बना हुआ है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
3 of 12
काला सागर में फंसे भारतीयों की वापसी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एक्स/भारतीय दूतावास, रोमानिया
काला सागर में जहाज से बचाए गए तीन भारतीय लौटे: दूतावास ने रोमानिया का जताया आभार; क्या हुआ था?
काला सागर में जहाज से बचाए गए तीन भारतीय नागरिक अब स्वदेश लौट रहे हैं। भारतीय दूतावास ने रविवार को बताया कि साहिल संधू, अश्विनी कुमार और हरमन सिंह भारत के लिए रवाना हो गए हैं। दूतावास ने उनकी सुरक्षित वापसी के लिए जरूरी मदद और सहायता उपलब्ध कराई। इससे पहले, तीनों को छह अक्तूबर को जहाज एमवी रॉयद मम्मादोव से बचाया गया था। यह जहाज काला सागर में था। पढ़ें पूरी खबर
4 of 12
सीजेपी नेताओं की रिहाई की मांग
- फोटो : सोशल मीडिया
दिल्ली प्रदर्शन: सीजेपी का सरकार पर हमला, नेताओं की गुमशुदगी पर उठाए गंभीर सवाल, तुरंत रिहाई की मांग
कॉकरोच जनता पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पार्टी के तीन प्रमुख नेताओं-अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका की गिरफ्तारी या कथित रूप से गायब किए जाने पर सरकार और प्रशासन से कड़ा जवाब मांगा है। पार्टी ने घटना के 12 घंटे बीत जाने के बाद भी कोई आधिकारिक जानकारी या जवाबदेही न मिलने पर गहरी चिंता जताई है। पढ़ें पूरी खबर
'भारतीय युवाओं के साथ खड़े हैं': बांग्लादेश के नाहिद इस्लाम ने सीजेपी के प्रदर्शन को दिया समर्थन; क्या बोले?
बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार के खिलाफ आंदोलन का नेतृत्व करने वाले नाहिद इस्लाम ने भारत में प्रदर्शन कर रहे युवाओं के समर्थन में बयान जारी किया है। उन्होंने चुनावी जवाबदेही और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा की मांग कर रहे भारतीय युवाओं के साथ एकजुटता जताई। उन्होंने शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों, आंदोलन के आयोजकों और पत्रकारों को हिरासत में लिए जाने पर चिंता जताई। साथ ही, इंटरनेट सेवाओं पर रोक और जंतर-मंतर पर लगाई गई पाबंदियों को बुनियादी स्वतंत्रता के लिए खतरा बताया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
6 of 12
यूएन का अलर्ट: इंसानी दिमाग पढ़कर लोगों के विचार जान सकेंगी सरकारें
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
इंसानी दिमाग तक पहुंच बनाएगी तकनीक: यूएन ने क्यों जताई चिंता; निजता और मानवाधिकारों पर कितना बड़ा खतरा?
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने बृहस्पतिवार को पहली बार दुनिया को आगाह किया है कि न्यूरोटेक्नोलॉजी (मस्तिष्क से जुड़ी तकनीकें) इतनी तेजी से आगे बढ़ रही हैं कि आने वाले समय में सरकारों द्वारा इन्सानी दिमाग तक पहुंच बनाने और उसे नियंत्रित करने की क्षमता मौलिक मानवाधिकारों के लिए गंभीर खतरा बन सकती है। यूएन की एक रिपोर्ट के अनुसार, इन उभरती प्रौद्योगिकियों के दुरुपयोग से लोगों को मनमाने ढंग से हिरासत में लिया जा सकता है, उनकी मानसिक स्थिति में बदलाव किया जा सकता है और निजता का गंभीर हनन हो सकता है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
7 of 12
अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
खिताबों के 'शहंशाह': बिग बी के नाम दर्ज है यह गिनीज रिकॉर्ड, मैडम तुसाद में जगह पाने वाले पहले भारतीय एक्टर
बॉलीवुड के 'शहंशाह' अमिताभ बच्चन आज 11 अक्तूबर को अपना 84वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक्टर ने फिल्मों में काम करने के साथ-साथ अपने पांच दशक के करियर में कौन-कौन से रिकॉर्ड बनाए और किन फिल्मों ने अमिताभ को सुपरस्टार बनाया? जानते इसके बारे में। पढ़ें पूरी खबर
8 of 12
CJP Delhi Protest
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
सीजेपी का एलान: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा आंदोलन, कल फिर जंतर-मंतर कूच करेंगे प्रदर्शनकारी
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने आंदोलन जारी रखने का एलान किया है। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने रविवार सुबह 10 बजे जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है। पार्टी के मुताबिक, मतदाता सूची में गड़बड़ी और 13 करोड़ मतों को हटाने या उनमें बदलाव करने के आरोपों पर जवाबदेही तय होने तक देशभर में विरोध प्रदर्शन जारी रहेंगे। पार्टी ने कार्यकर्ताओं और नागरिकों को हिरासत में लेने की कार्रवाई का भी विरोध किया। पढ़ें पूरी खबर
9 of 12
इंडिया ब्लॉक के नेता (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
इंडिया ब्लॉक सोमवार को निकालेगा मार्च: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, सीजेआई को सौंपेंगे ज्ञापन; आगे क्या?
इंडिया ब्लॉक सोमवार को दिल्ली में मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध मार्च निकालेगा। यह मार्च कथित 'वोट चोरी' के मुद्दे पर होगा। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विपक्षी गठबंधन के वरिष्ठ नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल इस मामले में दखल की मांग करते हुए भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) को ज्ञापन सौंपेगा। पढ़ें पूरी खबर
10 of 12
मासूम की खोज में अभियान जारी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एएनआई/एक्स
अहमदाबाद में खुले नाले में गिरी नौ साल की बच्ची: बचाव अभियान जारी; बीएसएफ जवान क्यों बुलाए गए?
गुजरात के अहमदाबाद में नारोल-पीराना रोड पर नौ साल की बच्ची खुले नाले में गिर गई। बच्ची को बचाने के लिए बचाव अभियान चलाया जा रहा है। दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। पंपिंग स्टेशन और सीवर के रास्ते की जांच की जा रही है, लेकिन अभी तक बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला है। पढ़ें पूरी खबर
11 of 12
केजरीवाल ने पूछा कहां हैं ये लोग
- फोटो : अमर उजाला
रिहा होते ही प्रधानमंत्री से केजरीवाल का सवाल: पूछा- दिपके, ध्रुव राठी और सौरभ कहां हैं? देश चाहता है जानना
दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को पुलिस ने रिहा कर दिया है। इससे पहले तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी को भी रिहा कर दिया गया। हिरासत से छूटने के बाद ने एक एक्स पर लिखा, 'प्रधान मंत्री जी, अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका, ध्रुव राठी और सौरब दास कहां हैं? आपने पुलिस के जरिए उन्हें कहां रखा है? देश जानना चाहता है।' पढ़ें पूरी खबर
भारत बनाम वेस्टइंडीज: अभिषेक के निशाने पर सूर्यकुमार के दो बड़े रिकॉर्ड, ईशान और श्रेयस भी रच सकते हैं इतिहास
भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के पास रविवार यानी 11 अक्तूबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ इंदौर में होने वाले तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में विश्व रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। अभिषेक टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे कम गेंदों में 2000 रन पूरे करने का सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। इसके अलावा वह एक कैलेंडर वर्ष में टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले पूर्ण सदस्य देशों के बल्लेबाज का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर