फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाभि की सेहत और सुंदरता का भी रखें ध्यान, अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

Fri, 27 Nov 2020 11:15 AM IST
मोना नारंग फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नाभि की सेहत और सुंदरता पर बहुत ही कम लोगों का ध्यान जाता है। जाहिर है नाभि की सुंदरता को  लेकर ना तो कोई ज्यादा सोचता है और ना ही उसे लेकर सोचा जाता है। लेकिन जींस हो या फिर स्कर्ट और प्लाजो, सभी के साथ क्रॉप टॉप लड़कियों की पहली पसंद बना हुआ है। क्रॉप टॉप पहनना तो सबको अच्छा लगता है, लेकिन अगर नाभि काली हो तो आपका अच्छा खासा स्टाइल भी बेकार हो जाता है। कई बार इसकी वजह से आपको शर्मिंदा भी होना पड़ता होगा, लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे जिन्हें अपनाकर आप घर पर ही अपनी नाभि को गोरा और कमर को सुंदर बना सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
besan
बेसन
नाभि को सुंदर बनाने में बेसन कारगर है। बेसन का इस्तेमाल करने के लिए आप बेसन में सरसो का तेल और दूध मिलाकर पेस्ट तैयार करें। तैयार हुए पेस्ट को आधे घंटे के लिए नाभि पर लगाकर छोड़ दें और फिर ठंडे पानी से धो लें। कुछ ही दिनों में आपकी नाभि से कालापन दूर हो जाएगा।
विज्ञापन

3 of 5
turmeric
हल्दी
ये तो आपको मालूम होगा कि हल्दी स्किन को सुंदर और गोरा बनाती है, पर क्या आप जानती हैं कि इसके इस्तेमाल से आप अपनी नाभि के कालेपन को दूूर कर चमका सकते हैं। इसके लिए आपको हल्दी में मलाई, दूध और बेसन को मिलाकर पैक तैयार करना है। अब इस पेस्ट को दस मिनट के लिए नाभि पर लगाएं। रोजाना नहाते वक्त ऐसा करें। देखते ही देखते नाभि का कालापन दूर हो जाएगा।

4 of 5
baking soda
बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडा में दूध मिलाकर पेस्ट तैयार कर नाभि और कमर पर लगाएं। आधे घंटे बाद इसे पानी से साफ कर लें। आप चाहे तो इसे अपनी कोहनियों के कालापन को दूर करने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
olive oil
ऑलिव ऑयल
अपनी नाभि को मॉश्चराइज रखने के लिए नहाने के बाद ऑलिव ऑयल से मालिश करें। आपकी नाभि चंद दिनों में गोरी और साफ हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें